राष्ट्रीयलखनऊ

जनता का पैसा स्मारकों पर नहीं होगा बर्बाद : आजम खान

aazam khanलखनऊ: यूपी विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने राज्य सरकार पर अंबेडकर स्मारकों की सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। स्मारकों का रखरखाव और सुरक्षा नहीं की जा रही है। कैबिनेट मंत्री आजम ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि जनता का पैसा स्मारकों में बर्बाद नहीं किया जाएगा। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। इससे सदन की कार्रवाई 20 मिनटे के स्थगित कर दी गई। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पीडब्लूडी का बजट पेश करने वाले हैं। इस दौरान बजट पर चर्चा भी होगी। बजट सत्र के आज भी हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्षी पार्टियां बारिश में हुई फसल बर्बादी और किसानों की आत्महत्या का मुद्दा लगातार उठा रही हैं। हालांकि, बजट सत्र से पहले हुई कैबिनेट मीटिंग में सीएम अखिलेश ने 200 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी कर दी है।

Related Articles

Back to top button