लखनऊ

जनसूचना अधिकारियों पर अर्थदण्ड अधिरोपित

लखनऊ : राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20 (1) के तहत दण्डात्मक एवं धारा 19(8)(ख) के तहत क्षतिपूर्ति के लिए जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किया था कि वादी को अगले 30 दिन के अन्दर अनिवार्य रूप से सभी सूचनाएं उपलब्ध करायें, 30 दिन के अन्दर सूचना देना नियम के तहत अनिवार्य है। अधिनियम की धारा 19 (7) के तहत आयोग का आदेश बाध्यकारी भी है, जिन अधिकारियों ने आयोग के आदेशों की अवहेलना की है, और न तो उन्होनें सूचना से सम्बन्धित कोई अभिलेख आयोग के समक्ष पेश किया है, उन अधिकारियों को वादी को सूचना न उपलब्ध कराने का दोषी मानते हुए, उनके विरूद्ध अर्थ दण्ड अधिरोपित किया गया है, जो निम्न प्रकार है:-
– जसूअ, जिलाधिकारी, सम्भल। रू0 25,000/- 
– जिला विद्यालय निरीक्षक, सम्भल। रू0 25,000/- 
– जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुजफ्फरनगर। रू0 25,000/- 
– जिला  बेसिक शिक्षा अधिकारी, सम्भल। रू0 25,000/- 
– मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर। रू0 25,000/- 
– अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद चन्दौसी, सम्भल। रू0 25,000/-  
– अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड सम्भल। रू0 25,000/- 
– अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत शाहाबाद, रामपुर। रू0 25,000/- 
– प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, रामपुर। रू0 25,000/- 
– जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर, अमरोहा। रू0 25,000/- 
– अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत शाहपुर, मुजफ्फरनगर। रू0 25,000/-
– अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड खतौली, मुजफ्फरनगर। रू0 25,000/- 
– अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका परिषद, सम्भल। रू0 25,000/- 
– खण्ड विकास अधिकारी बनियाखेड़ा चन्दौसी, सम्भल। रू0 25,000/- 
बतौर क्षतिपूर्ति मिली वादी को धनराशि कुल 39,000
– जसूअ,जिलाधिकारी, शामली। रू0 5,000/- 
– उपजिलाधिकारी चन्दौसी, सम्भल। रू0 5,000/- 
– नगरपालिका परिषद चन्दौसी, सम्भल। रू0 5,000/- 
– अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड द्वितीय  सहारनपुर । रू0 5,000/-
– जिला पंचायत राज अधिकारी, बिजनौर। रू0 5,000/- 
– अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत गुन्नौर, सम्भल। रू0 5,000/- 
– खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड मिलक, रामपुर। रू0 2,000/- 
– खण्ड विकास अधिकारी (पंचायत) सदर कूकूड़ा ब्लाॅक, मुजफ्फरनगर। रू0 7,000

Related Articles

Back to top button