अपराध

जब पति ने बेटी का DNA टेस्ट कराने को कहा, तो पत्नी ने बेरहमी से कर दिया बच्ची का कत्ल; क्योंकि….

पंजाब – मां को हमारे समाज में सबसे बड़ा दर्जा दिया गया है। लेकिन, पंजाब के सरदूलगढ़ में एक मां ने अपनी आठ महिने की मासूम बच्ची के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि सबसे होश उड़ गए। यह झकझोर देने वाली घटना पंजाब के सरदूलगढ़ की है। जहां एक मां ने अपनी आठ मां की बच्ची को बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया।  इसकी वजह जानकर पुलिस के साथ साथ स्थानिय लोग भी हैरान है।

 पति ने कराना चाहा DNA टेस्ट, तो पत्नी ने बेरहमी से कर दिया बच्ची का कत्ल; क्योंकि….पति ने की बच्ची के डीएनए टेस्ट जिद

विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सरदूलगढ़ में एक मां ने अपनी आठ मां की बच्ची का अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब पति अपनी पत्नी पर बच्ची का डीएनए टेस्ट करवाने का दबाव बना रहा था। अपनी ही बच्ची कि हत्या की आरोपी आंचल की शादी कुछ साल पहले सोहन लाल नाम के शख्स से हुई थी। लेकिन, यह राज अब सामने आया है कि आंचल शादी के पहले सोनू हलवाई नाम के किसी शख्स से प्यार करती थी और काफी समय से रिलेशन में थी।

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कर दिया बच्ची का कत्ल

दरअसल, आंचल की शादी कुछ साल पहले सोहन लाल से हुई थी, जिसके कुछ सालों बाद करीब आठ महिने पहले उनकी एक बेटी हुई। इसके बाद पति को इस बात का शक था उसकी बेटी उसकी नहीं बल्कि किसी और की है। इसी शक को दूर करने के लिए सोहन ने अपनी पत्नी पर  डीएनए टेस्ट करवाने का दबाव बनाया। आपको बता दें कि सोहन का अपनी पत्नी पर शक बिल्कुल जायज था, क्योंकि उसकी बेटी दीपिका उसकी नहीं बल्कि प्रेमी सोनू की बेटी थी। सोहन लाल को इस बात का शक कुछ दिन पहले ही हुआ था।

राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान  

सोहन ने अपना शक दूर करने के लिए परेशान होकर अपनी पत्नी आंचल से बच्ची के डीएनए टेस्ट कराने की बात कही। पत्नी को जब लगा कि डीएनए टेस्ट में उसकी पोल खुल जाएगी इसलिए उसने डीएनए टेस्ट के नाम से घबराकर और पोल खुलने के डर से अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी आठ माह की बच्ची को कंबल में दबाकर मार डाला। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी आंचल और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि आंचल और सोनू के अवैध संबंध शादी से पहले से थे। पति द्वारा डीएनए टेस्ट की बात सुनकर दोनों घबरा गए और उन्होंने बेटी का कत्ल कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button