राष्ट्रीयलखनऊ

जमीनी विवाद में प्रापर्टी डीलर व किसान भिड़े, फायरिंग

murderलखनऊ। चिनहट में जमीन पर कब्जा करने साथियों के साथ पहुंचे प्रापर्टी डीलर विकास यादव व किसान रामखेलावन में कहासुनी होने लगी। इस पर प्रापर्टी डीलर अपने साथियों के साथ किसान की पिटाई शुरू कर दी। पिता को पिटता देख किसान के दोनों बेटे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों को आता देख प्रापर्टी डीलर व उसके साथियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। ग्रामीण आक्रोशित हो गये और तोड़फोड़ और पथराव करने लगे। इस पर प्रापर्टी डीलर अपने साथियों के साथ अपनी स्कार्पियो गाड़ी छोड़कर भाग निकले। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कार्पियो में आग लगा दी। सूचना के बाद एएसपी ट्रांसगोमती दिनेश यादव कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हगांमा शांत हो सका। पुलिस ने किसान रामखेलावन के दोनों बेटे को हिरासत में ले लिया है जबकि घायल प्रापट्री डीलर का उपचार ट्रामा में चल रहा है। चिनहट के चंदियामऊ गांव निवासी रामखेलावन रावत की गांव के पास ही जमीन है। बताया जा रहा है कि रामखेलावन ने उक्त जमीन का सौदा गोमतीनगर के मकदूमपुर निवासी प्रापर्टी डीलर विकास यादव से किया था। जिसके एवज में चार करोड़ रुपयों की मांग की थी। रामखेलावन की माने तो विकास ने उन्हें चेक दिया था जो बाउंस हो गया थी। उसी बीच विकास धोखाधड़ी के मामले में जेल चला गया था। यह भी बताया जा रहा है कि विकास फर्जी तरीके से उक्त जमीन का दाखिल खारिज भी कर लिया था। जेल से छूटने के बाद विकास बुधवार को अपने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर उक्त जमीन पर पहुंचा और वहां पीलर लगवा रहा था। इसकी जानकारी रामखेलावन को हुई तो वह मौके पर पहंचा और जमीन पर कब्जे का विरोध करने लगा। साथ ही जमीन के एवज में रकम की मांग करने लगा। इस पर विकास के साथियों ने रामखेलावन से मारपीट शुरू कर दी। रामखेलावन को पिटता देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके बेटे अभिमन्यु रावत व आनंद रावत को दी। सूचना के बाद अभिमन्यू ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा जहां दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। तभी विकास यादव व उसके साथियां ने फायरिंग शुरू कर दी। यह देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वह पथराव करने लगे। उसी बीच चली एक गोली विकास के कंधे को छूते हुए निकल गयी। ग्रामीणों से घिरता देख विकास उसके साथी भागने लगे। ग्रामीणों के बीच फंसे हमलावर अपनी स्कार्पियों व एक बाइक छोड़कर भाग निकले। आका्रेशित ग्रामीणों ने स्कार्पियो में आग लगा दी और बाइक में तोड़फोड़ की। जिसके कारण स्कार्पियो पूरी तरह से जल गयी । 

Related Articles

Back to top button