फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में करोड़ों की हेरोइन की गई बरामद

heroinजम्मू: संभाग के सीमावर्ती क्षेत्र खौड़ में 2.5 किलोग्राम हेरोइन मिली है। अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब साढ़े बारह करोड़रु पए आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात तस्कर सरफू राम की पत्नी प्रीतो देवी ने पुलिस को जानकारी दी जिसके आधार पर पुलिस ने अजीत कुमार के घर पर छापा मारकर हेरोइन बरामद की। इसके साथ ही मौके से करीब साढ़े चार लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए। गौरतलब है कि प्रीतो देवी को आठ मई को पुलिस ने शराब और लाखो की नकदी के साथ पकड़ा था। पुलिस दावा कर रही है कि उसने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे तस्कर रैकेट का भांडा फोड किया है। सरफू राम नशे की तस्करी करता था और कुछ समय पूर्व मारा गया था। उसके दो बेटे भी यही काम करते हैं जो मौजूदा समय में पंजाब की जेल में बंद हैं। वहीं पुलिस ने शंकर सिंह नामक एक व्यक्ति को भी पकड़ा है और उससे एक किलो पोपी बरामद की है।

Related Articles

Back to top button