BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

जम्मू के कठुआ में अवैध अनाथ आश्रम से छुड़ाए गए 20 बच्चे, पादरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप


जम्मू : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस के बाद अब ताजा मामला जम्मू के कठुआ जिले से सामने आया है। यहां जिला प्रशासन ने एक अवैध रूप से चल रहे अनाथ आश्रम पर छापेमारी कर वहां बंद 20 बच्चों को छुड़ाया। जानकारी मिली है कि अनाथ आश्रम से छुड़ाए गए बच्चों में आठ लड़कियां भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। दरअसल, यह मामला कठुआ के वार्ड नंबर- 14 से जुड़ा है। बता दें कि अनाथ आश्रम में रह रहे बच्चों ने पुलिस से उनके साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करने पहुंची कठुआ के असिस्टेंट कमिश्नर रेवेणु के नेतृत्व वाली टीम ने आश्रम पर छोपमारी की। इस दौरान जब टीम ने आश्रम संचालक फादर एंथोनी से दस्तावेज दिखाने को कहा तो वो किसी तरह का कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने फादर पर कार्रवाई करते उन्हें हिरासत में ले लिया। आश्रम से छुड़ाए गए बच्चों में 12 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से 7 से 16 साल की 8 बच्चियों को नारी निकेतन और 12 लड़कों को बाल आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि उनके पास जो भी शिकायतें आई हैं, उनकी जांच हो रही है।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button