दिल्लीराजनीतिराज्य

जवाहर लाल नेहरू गाय और सुअर खाते थे: ज्ञानदेव आहूजा

नई दिल्ली : अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है| भारतीय जनता पार्टी में ऐसे कई नेता हैं, जो समय-समय पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहते हैं| उन्हीं में से एक हैं, राजस्थान से आने वाले बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा| जिन्होंने इस बार देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर एक नया बयान दिया है| ज्ञानदेव आहूजा ने जवाहर लाल नेहरू के आगे “पंडित” शब्द लगाने पर आपत्ति जताई है| ज्ञानदेव आहूजा के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू पंडित नहीं थे|

राजस्थान के रामगढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू पर हमला बोला और कहा कि ”जवाहर लाल जी नेहरू पंडित नहीं थे| जो गाय और सुअर का मांस खा जाए,| सुअर मुसलमानों के लिए नापाक है, गाय हमारे लिए पवित्र है| जो बाकी जीव-जानवरों को खा जाए, वो कभी पंडित नहीं थे| लेकिन उनके आगे ब्राह्मन को जोड़ा गया| ज्ञानदेव का मानना है कि जो गाय और सुअर खाए वह पंडित नहीं हो सकता| दरअसल, बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा इससे पहले भी कई सारे विवादित बयान दे चुके हैं| राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा गो तस्करी के बढ़ते मामलों और गोरक्षा के नाम पर हमलों को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं| विधायक आहूजा ने कहा था कि तस्करी करोगे, गो-कशी करोगे तो यूं ही मरोगे| इससे पहले ज्ञानदेव आहूजा ने जेएनयू को लेकर भी बयान दिया था| उन्‍होंने कहा था कि जेएनयू में रोजाना 3000 बीयर की बोतलें, 2000 शराब की बोतलें, 10 हजार सिगरेट के टुकड़े, 4 हजार बीड़ी, 50 हजार हड्डियों के टुकड़े, 2 हजार चिप्स के पैकेट, 3 हजार उपयोग किए गए कंडोम और 500 गर्भपात के इंजेक्शन मिलते हैं| 63 वर्षीय आहूजा ने कहा कि कंडोम हमारी बहनों और बेटियों के साथ ‘गलत काम’ के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं| राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं| इसलिए अब नेताओं की ओर से बयानबाजियों का दौर शुरू हो जाएगा| भारतीय जनता पार्टी में विवादित बयान देने वाले नेताओं की एक लंबी फेहरिस्त है, जो समय-समय पर ऐसे बयान देते रहते हैं|

Related Articles

Back to top button