अद्धयात्म

जानिए कैसा रहेगा आज आपका आर्थिक राशिफल 20 अप्रैल 2018

मेष- आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपराह्न से लेकर सांयकाल तक राज्य की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।जानिए कैसा रहेगा आज आपका आर्थिक राशिफल 20 अप्रैल 2018वृष- फिजूलखर्ची और विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पारिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन- आज आपके किसी काम में बाधा का आ सकती है। मौसम भी आज अनुकूल नहीं रहेगा। किन्तु तुला राशि का बृहस्पति सायंकाल में कुछ मन संतोष देगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल कम हो जाएगा।

कर्क- राशि पर तुला का बृहस्पति और द्वादश भाव में चन्द्रमा आज आपकी राज्य मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि करेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अकस्मात् अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।

सिंह- मिथुन राशि का चन्द्रमा और पंचम भाव में धनुः राशि का मंगल आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। भाग्य का उदय धन-धर्म की वृद्धि, शत्रु चिन्ताओं का दमन होगा और सफलता मिलेगी।

कन्या- मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको संतान की तरफ से चिन्ता रहेगी। इस सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ व पत्नी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।

तुला- नवम भाव में चन्द्रमा होने से अकस्मात बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने के योग बने रहेंगे। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक- स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।

धनु- आज एकादश स्थान में गुरु आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान करेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी परन्तु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा।

मकर- भाई-बन्धुओं व व्यापार के सहयोगियों से मन मुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। सायंकाल के समय सम्पत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।

कुंभ- आज आपको व्यवसाय में निरन्तर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के भागीदारों से परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है।

मीन- आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button