जीवनशैली

जानिए क्यों होते हैं शरीर पे तिल और क्या होता है इनका मतलब ?

हमारे शरीर पर मौजूद तिल साइंस और एस्ट्रोलॉजी से जुड़े हुए हैं। कहा जाता है की शरीर के किसी भी हिस्से पर मौजूद तिल का अपना ही एक अलग महत्त्व होता है। तिलों के साथ कई तरह की मिथ जुड़े हुए हैं। जिनके बारे में आप शायद न जानते हों। तो आईये आपको बताते हैं इस तिलों से जुडी कुछ रहस्य्मयी बातें,

शरीर पे तिलजिन्हे जान्ने के बाद आप अपनी शख्सियत से जुडी कई तरह की बातों को गहराई से समझ पाएंगे जो शायद अब तक आपको आम सी लगती हों। आइए जानते हैं आपके शरीर के किस अंग का तिल क्या कहता है।

यहाँ तो तिल, तो माना जाता है आपकी मृत्यु छोटी उम्र में हो जाएगी
आइब्रो पर तिल – अगर किसी के दोनों आइब्रो पर तिल हो तो वह शख्स अकसर यात्रा करता रहता है। राइट आइब्रो पर तिल सुखमय और लेफ्ट आइब्रो पर तिल दुखमय दांपत्य जीवन का संकेत होता है।

आंख पर तिल – राइट आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का और लेफ्ट आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का आभास देता है।

कान पर तिल – कान पर तिल हो तो माना जाता है की उस शख्स की मृत्य छोटी उम्र में ही होगी।

नाक पर तिल – नाक पर तिल हो तो वह शख्स प्रतिभासंपन्न और सुखी होता है। महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का सूचक है।

होंठ पर तिल – होंठ पर तिल वाले लोग बहुत काइंड-हर्टेड होते हैं। अगर किसी के होंठ के नीचे तिल हो तो वह सारी उम्र गरीब रहता है।

मुंह पर तिल – मुंह पर तिल स्त्री और पुरुष दोनों के सुखी संपन्न और अच्छे सभ्य होने के सूचक होते हैं। मुंह पर तिल किसी भी शख्स के धनी होने का प्रतीक है।

जहाँ पर तिल होना कहता है बुद्धिमान हैं आप

गाल पर तिल – लेफ्ट गाल पर तिल आपको को निर्धन, वहीँ राइट गाल पर धनी बनाता है।

जबड़े पर तिल – जबड़े पर तिल हो तो स्वास्थ्य की अनुकूलता और प्रतिकूलता निरंतर बनी रहती है।

ठोड़ी पर तिल – ठोड़ी पर तिल होना आपमें मिलनसारता की कमी दर्शाता है।

राइट बाजू पर तिल – यहाँ पर तिल होना बुद्धिमान होने का सूचक है और लोग उसका आदर करते हैं।

लेफ्ट बाजू पर तिल – लेफ्ट बाजु पर तिल हो तो वह शख्स का स्भाव झगड़ालू होता है।

इस जगह तिल होना मतलब अमीर हैं आप

हाथों पर तिल – जिसके हाथों पर तिल होते हैं वह चालाक होता है। राइट हथेली पर तिल हो तो वह शख्स ताकतवर और धनवान होता है। वहीँ लेफ्ट हथेली पर तिल हो तो वह शख्स खर्चीला होता है।

गले पर तिल – गले पर तिल वाला शख्स आरामतलब होता है।

छाती पर तिल – छाती पर राइट साइड तिल का होना शुभ होता है। जिन स्त्री और पुरष के इस तरफ तिल होता है वह भाग्यशाली होते हैं।

छाती पर लेफ्ट ओर तिल रहने से भार्या पक्ष की ओर से असहयोग की संभावना बनी रहती है। छाती के मध्य का तिल सुखी जीवन दर्शाता है। यदि किसी स्त्री के हृदय पर तिल हो तो वह सौभाग्यवती होती है।

घूमना-फिरना लगा रहेगा, अगर यहाँ पर..

कमर पर तिल – यदि किसी शख्स की कमर पर तिल होता है तो उसका जीवन जिंदगी सदा परेशानियों में ही रहता है।

पीठ पर तिल – पीठ पर तिल होना मतलब वह शख्स प्रैक्टिकल, अम्बिशयस, और रोमांटिक है।

पेट पर तिल – पेट पर तिल हो तो वह शख्स खाने-पीने का शौक़ीन होता है।

घुटनों पर तिल – राइट घुटने पर तिल होने से गृहस्थ जीवन सुखमय और लेफ्ट पर होने से दांपत्य जीवन दुखमय होता है।

पैरों पर तिल – पैरों पर तिल हो तो जीवन में यात्रियों का सिलसिला चला रहता है।

Related Articles

Back to top button