टेक्नोलॉजी

जापान ने बनाया दुनिया का सबसे ‘फास्ट’ कंप्यूटर, चीन को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली : जापान ने दुनिया का सबसे फास्ट कंप्यूटर बनाया है। यह कंप्यूटर चीन और यूएस के सबसे फास्ट कंप्यूटर्स से भी तेज है। एक इंडिपेंडेंट सर्वे में जापान के सुपरकंप्यूटर को पहली रैंक दी गई और इसे यूएस और चीन के सुपरकंप्यूटर से तेज माना गया। यह कंप्यूटर रिकेन सेंटर ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंस में इंस्टॉल किया गया है। यह सुपरकम्प्यूटर साल 2021 से सभी ऑपरेशंस शुरू कर देगा। ड्रग रिकवरी से लेकर वेदर फोरकास्टिंग तक की जानकारी ये सुपरकम्प्यूटर दे सकता है।

इस सुरपरकंप्यूटर में 1.5 लाख से ज्यादा प्रोसेसर्स का का इस्तेमाल किया गया है। इस कंप्यूटर की स्पीड का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि यह दुनिया के दूसरे सबसे फास्ट कंप्यूटर से 2.8 गुना तेज है। टॉप 500 एक रिसर्च ऑर्गनाइजेशन है जो साल में 2 बार इन कम्यूटर्स की रैकिंग करता है। जापान ने इस क्षेत्र में 9 साल बाद पहला स्थान प्राप्त किया है।

2011 में फुजित्सु के कंप्यूटर ने पहली रैंकिंग हासिल की थी। अब जापान ने चीन और यूएस को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह कम्प्यूटर सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशंस आर्म्स लिमिटेड की टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। आर्म्स का दावा है कि यह कम्प्यूटर इंटेल कॉर्प को भी हाई परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग के मामले में टक्कर दे सकता है। आर्म प्रोसेसर्स का इस्तेमाल दुनिया भर के ज्यादातर स्मार्टफोन्स में किया जाता है। इनमें ऐपल भी जल्द ही अपने मैक कम्प्यूटर्स में इन प्रोसेसर्स का इस्तेमाल करता है।

Related Articles

Back to top button