अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में मूसलाधार बारिश, बाढ़ की आशंका, 10 लाख लोगों को घर छोड़ने का आदेश

दक्षिण-पश्चिमी शहर कागोशिमा में बारिश से पैदा हुए खतरों को देखते हुए प्रशासन ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया है। दरअसल, बीते दिनों इस क्षेत्र में भारी बारिश हुई है और आगे भी अधिक बारिश की संभावना है।

जापानी अधिकारियों को डर है कि लगातार बारिश से बाढ़ या भूस्खलन हो सकता है। ऐसे में लोगों को पहले ही सतर्कता बरतते हुए इलाका खाली करने को कहा गया है। क्षेत्र के लोगों को भारी बारिश के कारण संभावित प्राकृतिक आपदा के प्रति आगाह कर दिया गया है।

वहीं कई इलाकों में घर डूब गए हैं। इस आपात स्थिति से निपटने के लिए 14 हजार सैनिकों को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button