ज्ञान भंडार

जिनके हथेली पर होती है ऐसी रेखाएं वो लोग दुनिया में कमाते हैं अपना नाम

हस्‍तरेखा विज्ञान में बुध क्षेत्र को महत्‍वपूर्ण माना गया है। इसे बुध पर्वत के नाम भी जाना जाता है। हथेली में यह पर्वत छोटी उंगली से लेकर हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच का स्थान है। हस्तरेखा शास्त्र में माना गया है कि यदि किसी जातक के हाथ में यह क्षेत्र यदि समान रूप में उन्नत हो तो व्यक्ति विज्ञान क्षेत्र से लगाव रखते हैं। यानि जिन लोगों के हाथों में बुध क्षेत्र ठीक स्थिति में रहता है तो वे कंप्यूटर, तकनीक और विज्ञान इत्यादि से जुड़े क्षेत्रों में बेहतर सफलता हासिल करते हैं।

पं.शिवकुमार शर्मा के अनुसार विकसित बुध पर्वत वाले लोगों को धन और सम्मान के क्षेत्र में आम लोगों की तुलना में अधिक सफलता मिलती है। सबसे अधिक सफलता और उन्नति तब मिलती है जब इस क्षेत्र से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति विज्ञान के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करते हैं। ये लोग वैज्ञानिक बनते हैं और आविष्कारों में बहुत अधिक प्रसिद्धि पाते हैं। यदि बुध पर्वत से निकलकर कोई रेखा मंगल पर्वत पर जाए तो ऐसा व्यक्ति की सफलता और उन्नति का ठिकाना नहीं रहता है। लेकिन यहां से कोई रेखा निकलकर बुध पर्वत पर जा रही हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत शातिर दिमाग और अपराधी प्रवृति का होता है।

Related Articles

Back to top button