अद्धयात्म

जिन लोगो के शरीर के इन हिस्सों पर होता है तिल, वो होते है बहुत भाग्यशाली…

समुद्रशास्त्र में त‌िल का आपके अंगों पर मौजूद होने का मतलब बताते हुए कई शुभ त‌िलों का उल्लेख क‌िया गया है। ऐसे ही हमारे शरीर में कुछ प्लाइंट्स होते है। जहां पर अगर तिल है, तो आप बहुत ही किस्मत वाले हो। तो आइये जानते है जीवन में क्या है तिलों का महत्व और शरीर के अंगो पर पाए जाने वाले तिल को लेकर क्या कहती हैं मान्यताएं

अगर हथेली में है तिल –

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में तिल होता है। ये लोग बहुत ही भाग्यशाली होते है। इनका जीवन बहुत ही ख़ुशहाल होता है। इसके साथ ही जिस घर में ऐसे लड़कियां जाती है उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। वहीं शादी के बाद ससुराल में मान-सम्मान मिलता है।

नाक पर तिल –

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाक में तिल होता है। वो लोग दिल के बहुत ही अच्छे होते है। हर काम सच्चाई के साथ करते है। जिसके कारण करियर में ऊंचे से ऊंचे मुकाम में पहुंच जाते है।

ठोडी पर तिल –

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के ठोड़ी पर तिल होता है। वो लोग हर काम में सफलता प्राप्त करते है। वक्त के साथ इन्हें चलना आता है। जिन लोगों के ठोडी के बीचों-बीच तिल होता है ऐसे लोगों की अपने पार्टनर से बहुत अच्छी बनती है। साथ ही ऐसे लोग फाइनेंसिल भी बहुत अच्छे रहते हैं।

पीठ पर तिल –

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पीठ में तिल होता है। वो लोग बहुत ही रोमांटिक होते है। और हर काम दिल खोलकर करते है। ऐसे लोग जिस चीज के लिए मन बना लेते है। उसे हर हाल में प्राप्त करे है। ऐसे लोग अपने परिवार से बहुत प्यार करते है। ऐसे लोग खुशमिजाज होते है। जिसके कारण हमेशा किस्मत इनके साथ होती है।

Related Articles

Back to top button