अजब-गजब

जूतों का ऐसा कमाल नहीं देखा होगा, खासियत जानकर हर कोई रह जाता है दंग

विश्व प्रसिद्ध एक पिज्जा कंपनी ने पिज्जा ऑर्डर करने वाले जूते लॉन्च किए हैं। इन जूतों की खासियत जान लेंगे तो यकीनन आपको बड़ी हैरानी होगी। जूतों का ऐसा कमाल नहीं देखा होगा, खासियत जानकर हर कोई रह जाता है दंगजी हां, इन जूते में लगे बटन को दबाते ही आपके घर पिज्जा आ जाएगा। दरअसल, ये जूते स्पेशल पिज्जा ऑर्डर करने के लिए ही बनाए गए हैं। वहीं कुछ लोग इसे कंपनी के प्रचार का नया तरीका बता रही है। 

आपको याद होगा भारत में 90 के दशक के बाद पिज्जा की अलग-अलग कंपनियों ने भारत को अपना बाजार बनाया। आज भारत विश्व के बड़े बाजार के रूप में जाना जाता है। 

इसलिए यहा हर क्षेत्र में प्रतियोगिता भी अधिक हो गई है। आज भारत में ही तमाम पिज्जा कंपनियां है। फिलहाल, कंपनी ने कस्टमर्स के लिए न्यूयॉर्क में 50 जोड़ी जूते लॉन्च किए हैं।

बता दें इन जूतों में ब्ल्यू टूथ टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। करीब एक साल पहले कंपनी ने Pie Tops स्नीकर्स नामक जूतों को लांच किया था। उस जूते में इस तरह के फीचर दिए गए थे और ये दुनिया के पहले जूते थे जिनकी मदद से पिज्जा ऑर्डर किया जा सकता था। अब इन्हीं जूतों को अपडेट करते हुए कंपनी ने एकबार फिर उसी जूते का नया वर्जन Pie Top-2 लॉन्च किया है। 

बता दें जूते में लगा ब्लूटूथ आपके स्मार्टफोन से कनेक्टेड होगा। आपको अपने स्मार्टफोन में केवल पाई टॉप्स एप डाउनलोड करना होगा। यूजर जब जूते में लगे बटन को दबाएगा तो ब्लूटूथ की मदद से आपके फोन में मौजूद पाई टॉप्स एप आपके लिए पिज्जा ऑर्डर कर देगा।

Related Articles

Back to top button