अपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्लीब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

जैन मुनि का विवादित बयान, कहा लड़कियों की गलती से होता है अपराध

नई दिल्ली : जैन मुनी विश्रांत सागर ने विवादित बयान देते हुए, देश भर की लड़कियों को सामग्री बताया है| उन्हें संयमित रहने की सलाह दी है| साथ ही उन्होंने कहा है, कि लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाओं में 95 फीसदी गलती लड़कियों की होती है|

सीकर जिला मुख्यलय पर चातुर्मास कर रहे, जैन मुनि विश्रांत सागर ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आज के समय में लड़कियों को बेहद संभल कर चलने की जरुरत है| क्योंकि लड़कियों को अपने पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों की इज्जत बचा कर रखनी है| मुनी ने आगे कहा, की आज के समय में लड़कियों को पाश्चात्य संस्क्रति के बहकावे में नही आकर, संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए|

Related Articles

Back to top button