स्वास्थ्य

ज्यादा मात्रा में अश्‍वगंधा का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, जानिए

अश्वगंधा से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है, ये तो आप सभी जानते होंगे। अश्वगंधा का इस्तेमाल आयुर्वेद में जड़ी-बूटियां बनाने के लिए किया जाता है। अश्वगंधा कई गंभीर बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

अश्वगंधा की मदद से थायरॉइड, त्वचा संबंधी रोग जैसी बीमारियां दूर की जाती है। लेकिन कई बार अश्वगंधा हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक भी बन सकता है। जैसा की आप जानते हैं किसी भी चीज का ज्यादा सेवन हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हम आपको बताते हैं कि कैसे अश्वगंधा का ज्यादा सेवन हमारे लिए खतरनाक हो सकता है।

नींद की समस्या
अश्वगंधा में पाए जाने वाले तत्व दिमाग को काफी एक्टिव कर देते हैं। जिसकी वजह से आपको नींद नहीं आती। आप इस बात का खास ख्याल रखें की रात में सोने से पहले कभी भी अश्वगंधा का सेवन न करें इससे आपके नींद प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपको नींद न आने की दिक्कत है या आप इन्सोमनिया की परेशानी है तो आप रात के समय अश्वगंधा खाने से दूरी बनाएं।

शरीर की क्षमता कम होना
वैसे तो अश्वगंधा कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना हमारे लिए नुकसानदायक है। अश्वगंधा के ज्यादा इस्तेमाल से आपके अंदर बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी हो सकती है। जिसकी वजह से दवाओं का असर भी नहीं होता।

कम बीपी, शुगर और अश्वगंधा
अक्सर उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों में ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या पैदा होने लगती है। ऐसे लोगों के लिए अश्वगंधा काफी खतरनाक हो सकता है। जिन लोगों का बीपी कम होता है उन्हें अश्वगंधा से दूरी बनानी चाहिए। अश्वगंधा का सेवन करने से ये बीपी का लेवल काफी कम कर सकता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए खतरनाक
डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन तब जब आप डायबिटीज की दवाएं नहीं ले रहें हों। अगर आप दवाओं के साथ अश्वगंधा का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोगों को भी अश्वगंधा का सेवन करने से बचना चाहिए जिनका जिनका शुगर लेवल कम हो।

पेट की समस्या पैदा होती है
अश्वगंधा का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ये आपके पेट में दर्द भी दे सकता है। इससे आपके पेट में दर्द, दस्त, उल्टियां, पेट गैस जैसी समस्यां हो सकती हैं।

शारीरिक तापमान में असर पड़ता है
अगर आप अश्वगंधा का सेवन कर रहे हैं तो इस बात का जरूर ख्याल रखें की इससे आपके शरीर का तापमान पर भी असर पड़ता है। ये कई लोगों के शरीर में उल्टा असर करता है। इससे शरीर का तापमान अचानक काफी बढ़ जाता है। जिसकी वजह से आपको बुखार, शरीर दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

प्रेग्नेंसी के दौरान
प्रेगनेंसी एक ऐसा समय होता है जब किसी भी चीज का सेवन करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है कि इसका परिणाम क्या होगा। गर्भावस्था के दौरान महिला को अश्वगंधा का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर प्रेग्नेंट महिला अश्वगंधा लेती है, तो एस्ट्रोजन हॉर्मोन का लेवल बढ़ने का खतरा रहता है, जिसकी वजह से ब्लीडिंग या सिरदर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button