अद्धयात्म

ज्यादा लंबा नहीं चलता इन 5 राशि वालों का रिश्ता, बहुत जल्द हो जाता है ब्रेकअप

आपने अक्सर अपने आसपास ऐसे लोगों को देखा होगा जो ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में नहीं रह पाते। ऐसे लोग रिलेशनशिप में तो आ जाते हैं लेकिन लंबे समय तक किसी के साथ नहीं रह पाते। उनके रिलेशनशिप का स्टेटस बदलता रहता है। ये लोग जानबूझकर ऐसा नहीं करते कुछ लोगों की राशि ही ऐसी होती है जिसमें रिश्ते (Relationship) लंबे समय तक टिकते ही नहीं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ लोगों को हर जगह वो कंपैटिबिलिटी नहीं मिल पाती है। ऐसे लोग रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए समय लेते हैं, लेकिन समय गुजरने के साथ उन्हें बेहतर महसूस नहीं होता और वो ब्रेकअप कर लेते हैं। आज इस लिस्ट में हम उन 5 राशियों (zodiac) का जिक्र कर रहे हैं जो बहुत जल्दी ब्रेकअप कर लेते हैं

मेष : मेष राशि के लोग बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन वो समझदार भी उतने ही होते हैं। बात-बात पर गुस्सा हो जाने की उनकी आदत से आप समझ रहे होंगे कि यही ब्रेकअप की वजह है लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल रिश्ता खत्म करते समय उनका समझदार वाला पक्ष हावी रहता है। इस राशि के जातक बहुत जल्दी रिश्ता शुरू और खत्म दोनों कर लेते हैं। अगर इन्हें ये पता चल जाए कि रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ सकता है तो ये उसे जारी नहीं रख पाते हैं।

तुला : इमोशनल लोगों के लिए किसी से अलग होना काफी दुखद होता है। शायद इनका इमोशनल नेचर ही इन्हें रिलेशनशिप में किसी के साथ ज्यादा समय तक रहने नहीं देता है। तुला राशि के लोग कई दफा बहुत ज्यादा गुस्सा और रूखा व्यवहार करते हैं। ये खुद को ब्रेकअप के लिए अच्छे से तैयार कर लेते हैं। ये रिलेशनशिप में बहुत जल्द एक आपसी समझ ले आते हैं, लेकिन इनकी एक अलग लिस्ट भी होती है जिसे लेकर ये किसी के साथ भी समझौता नहीं करते हैं। जब चीजें इनके मुताबिक नहीं चलती हैं तब ये झगड़ा करने के बजाय ब्रेकअप करना बेहतर समझते हैं।

वृश्चिक : जब चीजें सही नहीं चल रही होती हैं तो उनके साथ आगे चलना भी सही नहीं होता है और वृश्चिक राशि के लोग इसी बात पर यकीन करते हैं। ये रिश्ते को छोड़ने से पहले उसे बेहतर करने का काम करते हैं, लेकिन जब इन्हें ये एहसास हो जाता है कि बात आगे नहीं बनने वाली है तो ये उस रिलेशनशिप को खत्म करने में मिनट भी नहीं लगाते हैं। ऐसी स्थिति होने पर वो अपने पार्टनर के साथ बिताए खुशनुमा पलों को भी भूलने के लिए तैयार हो जाते हैं।

कुंभ : कुंभ राशि के जातक दिल के टूटने से घबराते हैं। जब रिलेशनशिप में चीजें सही नहीं जा रही होती हैं और इन्हें लगता है कि इनका पार्टनर इन्हें छोड़ देगा या इससे भी बुरा कुछ हो जाएगा तो इस डर से कुंभ राशि के लोग खुद से ही रिश्ते को खत्म कर देते हैं। यदि पार्टनर इन्हें पहले छोड़ कर चला जाए तो इनके लिए उस दुःख को संभाल पाना मुश्किल होता है। इस कारण ये सेफ गेम खेलते हैं और खुद ही पहले ब्रेकअप कर लेते हैं।

मीन : मीन राशि के जातक अपने अंतर्ज्ञान के आधार पर ज्यादातर काम करते हैं। जो उनकी गट फीलिंग कहती है वो वही करते हैं। इनका रुझान आध्यात्म की तरफ भी होता है। जब भी रिलेशनशिप में इन्हें नकारात्मक महसूस होने लगता है ये उसे आगे नहीं बढ़ा पाते हैं।

Related Articles

Back to top button