ज्ञान भंडार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये राशि वाले लोग जन्म से होते हैं शानदार लीडर

नेतृत्व करने वाला व्यक्ति बेहद प्रभावशाली, राजनेता और सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। समाज में इनका एक अलग ही रुतबा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तीन राशि के लोग होते हैं जो अपने जन्म से ही एक लीडर होते हैं। वे नेतृत्व करने में माहिर होते हैं। इन राशियों में मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के लोग हैं। आइए जानते हैं इनके गुणों के बारे में विस्तार से।

मेष राशि के होते हैं नेतृत्व क्षमता के गुणी
मेष राशि के जातकों के अंदर जन्म से ही नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित होता है। ये जातक मंगल ग्रह के प्रभाव वाले होते हैं जो दृढ़-निश्चयी, प्रभावशाली एवं बेहद ऊर्जाशाली होते हैं। इस राशि के लोग जो भी कार्य अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर ये सारे गुण इन्हें एक अच्छा नेतृत्वकर्ता बनाते हैं। हालांकि कभी-कभार इनका गुस्से वाला स्वभाव इनके सामने विपरीत परिस्थितियों को पैदा कर देते हैं।

सिंह राशि के लोग जीते हैं राजा समान जीवन
सिंह राशि के लोगों का स्वभाव एक राजा के समान होता है। यह सूर्य की राशि है और सूर्य एक राजा, प्रधान, प्रशासनिक अधिकारी का प्रतीक होता है। इनका स्वभाव बेहद ही प्रभावशाली होता है। समाज में इस राशि के लोग प्रभुत्वशाली होते हैं। कार्यक्षेत्र में इस राशि के लोग विश्वसनीय और सम्माननीय होते हैं। ऐसे व्यक्ति निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में बड़े ओहदे में होते हैं। इस राशि वाले अपने विरोधियों पर भी हावी होते हैं। लोग स्वतः ही इनके नेतृत्व के कायल हो जाते हैं और इनकी राजा समान छवि से प्रभावित होते हैं।

वृश्चिक राशि के होते हैं बेहद प्रभावशाली
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातक बहुत ही प्रभावशाली होते हैं। इस राशि के लोग बड़े पैमाने पर सरकारी उच्च पदों पर विराजमान होते हैं। इस राशि के जातक चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी ठोस निर्णय लेने में सहज होते हैं। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। आप दूसरों के कामों में बेवजह हस्तक्षेप नहीं करते हैं और न ही किसी को अपने कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त करते हैं। ऐसे जातक अपनी कला या कार्य में दक्ष होते हैं।

Related Articles

Back to top button