राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

झारखंड महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद नजर आ रहे दरार के संकेत

झारखंड महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा के एक दिन बाद ही इसमें दरार के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। आरजेडी ने सीट शेयरिंग पर पुर्विचार के लिए गठबंधन दलों को तीन दिन का समय दिया है।

रांची: झारखंड महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा के एक दिन बाद ही इसमें दरार के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। महागठबंधन में आरजेडी को सिर्फ एक सीट दी गई है जिससे पार्टी खुश नहीं है। दरअसल, गठबंधन में सीटों के बंटवारे में कांग्रेस के हिस्से में सात, जेएमएम- 4, आरजेडी- 1 और जेवीएम को 2 सीटें मिली हैं। प्रदेश में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), जेवीएम और आरजेडी का महागठबंधन है। अब आरजेडी ने महागठबंधन के दलों को तीन दिन का अल्टीमेटम सीट शेयरिंग पर पुर्विचार के लिए दिया है।

वर्तमान में आरजेडी को पलामू सीट दिया गया है, लेकिन पार्टी यहां चतरा लोकसभा लोकसभा सीट छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है जबकि ये सीट अभी कांग्रेस को दी गई है। इससे पहले झारखंड महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत रविवार को भी मिले थे जब सीट बंटवारे की घोषणा के समय वहां आरजेडी मौजूद नहीं थी। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। यहां पर इस बार चार फेज में लोकसभा का चुनाव होना है। वोटिंग की शुरुआत यहां चौथे फेज में 29 अप्रैल से होगी। इस दिन तीन सीटों पर चुनाव होगा। इसके बाद पांचवें, छठे और सातवें चरण में यहां 4, 4 और 3 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। पांचवें, छठे और सातवें चरण का मतदान 6, 12 और 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

Related Articles

Back to top button