फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

झारखंड में पहले चरण में 62 फीसदी मतदान

jharkhand polingरांची। झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में 13 सीटों पर हुए मतदान में 61.92 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला है। उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर और झारखंड की जनता ने उग्रवादियों और नक्सलियों की धमकियों को धता बताते हुए आतंकवाद और हिंसा की विचारधारा को खारिज कर दिया है। लोग बदलाव चाहते हैं। झारखंड में पहले चरण की सभी सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों की थी जहां सुबह सात से 3 बजे तक हुए मतदान में वोटरों ने जमकर उत्साह दिखाया। राज्य में 13 में से 9 विधानसभा क्षेत्रों में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। झारखंड में चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि माओवाद प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। पहले चरण में झारखंड में 199 प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में बंद हो गए हैं। इनमें 18 महिला प्रत्याशी हैं।
झारखंड : दो बूथों का मतदान रद्द
पलामू के निर्वाचन अधिकारी के एन झा ने बताया कि छत्तरपुर विधानसभा सीट के बूथ नंबर 191 और 192 पर मामूली विवाद में ईवीएम मशीनों को नुकसान पहुंचाया गया। इन दोनों बूथों पर मतदान रद्द कर दिया गया है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button