State News- राज्य

झोपड़ी में इस हाल में मिले गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड, रात में हुए थे लापता

रतलाम (इंदौर).शहर के पास ही एक गांव में संदिग्ध हालत में लड़का – लड़की की एक साथ एक ही खाट पर लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लड़की खाट पर करवट के बल पड़ी हुई थी और लड़का जमीन पर औंधे मुंह गिरा था। इन दोनों के शव लड़के के रिश्तेदार के खेत पर झोपड़ी में मिले। झोपड़ी में इस हाल में मिले गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड, रात में हुए थे लापता

क्या है मामला…

– मामला, बड़ावदा के पास गांव ठिकरिया का है। एक ही गांव में रहने वाले लड़के लड़की संदिग्ध मौत हो गई। इनके शव गांव से 500 मीटर दूर लड़का के रिश्तेदार के खेत पर झोपड़ी में मिले। मौके से सल्फास पाउडर डला गिलास, मोबाइल, टॉर्च व करंट का खुला वायर मिला है।

– पुलिस को शक है कि इनकी मौत सल्फास पाउडर खाने से हुई है लेकिन करंट का वायर मौके पर होने से एक आशंका करंट लगने की भी है। पीएम और विसरा रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि मामला सुसाइड का है या मर्डर का है।

– पुलिस के मुताबिक, ठिकरिया रहने वाले गायत्री पिता जगदीश पांचाल और इसी गांव के राहुल राजपूत की संदिग्ध मौत हुई है। घटना के पहले बुधवार सुबह 11.30 बजे गायत्री के पिता जगदीश पांचाल ने थाने आकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसमें बताया रात में गायत्री घर पर ही सोई थी।

– सुबह करीब 5 बजे मां ने उठकर देखा तो वह नजर नहीं आई। दरवाजे तक पहुंची तो पता चला बाहर से सांकल लगी है। इसके बाद पड़ोसियों से सांकल खुलवाई और जेठ राजेश पांचाल को सूचना दी। फिर परिजन ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं नजर नहीं आई। पिता ने गुमशुदगी में राहुल राजपूत पर भगाकर ले जाने की आशंका जताई थी।

– इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे राजेश शंका होने पर राहुल के खेत तरफ इन्हें ढूंढने गया। तब राजेश पांचाल ने राहुल के खेत समीप विदुरसिंह राजपूत के खेत पर झोपड़ी में इनके शव देखे। इसके बाद दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस भी गई। दोनों के परिजन एक-दूसरे पर हत्या के आरोप लगा रहे थे। विवाद की स्थिति भी बनी लेकिन पुलिस ने समझाइश देकर शवों का पंचनामा बनाया। दोपहर 3.30 बजे दोनों के शव जावरा सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां डॉ पैनल ने पीएम किया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से इन्होंने विसरा जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया है।

पहला कारण जहरीला पदार्थ खाने का, दूसरा करंट की शंका

– थाना प्रभारी पंवार के मुताबिक गायत्री के बाएं हाथ पर चोट का निशान है लेकिन राहुल के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। एफएसएल टीम ने मौका देखा और सबूत जुटाए तो वहां से एक गिलास में घुला हुआ सल्फास पाउडर मिला। एक-दो उल्टी भी थी। साथ ही पास में करंट का तार था।

– फिलहाल मौत का प्रारंभिक कारण जहरीला पदार्थ खाना हो सकता है। इसी दौरान छटपटाहट में लड़की के हाथ पर चोट का निशान आया होगा। करंट लगने की शंका को ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रहे हैं।

राहुल रात 9 बजे घर से निकला था, लड़की का सुबह 5 बजे पता चला
– पुलिस के मुताबिक राहुल के पिता बापूसिंह ने बताया कि रात 9 बजे राहुल ने खाना खाया और फिर सिंचाई के लिए खेत जाने का कहकर निकला। सुबह तक वापस नहीं आया तो पिता उसे ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे लेकिन जब कोई नजर नहीं आया तो वापस गांव आ गए। उन्होंने झोपड़ी तरफ नजर नहीं डाली।

– लड़की के ताऊ राजेश पांचाल का कहना है सुबह 5 बजे गायत्री की मां की नींद खुली तो पता चला कि वह घर में नहीं है। फिर दरवाजे की सांकल भी बाहर से लगी थी। हमने जावरा व रतलाम स्टेशन पर तलाश की लेकिन नहीं मिली। राहुल पर शंका होने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।

– राजेश का कहना है दो महीने पहले भी गायत्री व राहुल गांव में मंदिर पर आरती के दौरान साथ देखे गए थे। तब भी राहुल व उसके परिजन को समझाइश दी थी। बुधवार को शंका होने पर सुबह राहुल के घर गए लेकिन उसके पिता व परिजन ने कहा कि मेरे बेटे के खिलाफ रिपोर्ट मत करवा देना। इससे शंका बढ़ गई। हमें हत्या की आशंका है।

Related Articles

Back to top button