BREAKING NEWSस्पोर्ट्स

टी-ट्वेंटी के बाद अब वनडे से भी कट सकता है महेंद्र सिंह धोनी का नाम

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने टी-20 से लेकर टेस्ट क्रिकेट तक भारतीय टीम के लिए कप्तानी की है और अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप भी जीता, लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी छोड़ चुके हैं धोनी की जगह भारतीय टीम का कप्तान विराट कोहली बन चुके हैं जो भी अपनी कप्तानी में बहुत मैच जीत चुके हैं, लेकिन लगातार खराब फॉर्म के कारण महेंद्र सिंह धोनी को लगातार 2 टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी को अब टी-20 क्रिकेट में बहुत कम खेलने का मौका मिलता है और ऐसे में लग रहा है कि वनडे सीरीज में भी महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है क्योंकि लगातार खराब फॉर्म के कारण महेंद्र सिंह धोनी रन बनाने से जूझ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले 2 सालों से कुछ खास प्रदर्शन भी नहीं किया है। वैसे महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के लिए कप्तानी में अहम भूमिका निभाते हैं और विकेट कीपिंग भी बहुत ही शानदार करते हैं इसी कारण उनको लगातार भारतीय टीम में मौका दिया जा रहा था, लेकिन पिछले दो टी-20 से उनको आराम दिया गया है और उनके स्थान पर विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को लगातार टीम में शामिल किया जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ लगातार पिछली 2 टी-20 सीरीज में विराट कोहली को भी आराम दिया जा रहा था और उनके स्थान पर रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था, जिन्होंने अपनी कप्तानी में दोनों ही टी-20 सीरीज अपने नाम की है।

Related Articles

Back to top button