अद्धयात्म

टैरो राशिफल: 26 अप्रैल 2018

मेष- परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।टैरो राशिफल: 26 अप्रैल 2018

वृष- आपको अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रित रखने की जरूरत है, जल्दबाजी में काम करने से नुकसान की आशंका है। संतान के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है।

मिथुन- वह कोई कार्य न करें जो आपको बोझ मालूम पड़े, अनावश्यक विवाद हो सकता है। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखें।

कर्क-इस समय आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है जिसकी वहज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

सिंह- आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा बाद में सम्बन्धों में गिरावट आ सकती है, मकान, वाहन पर खर्च के योग बन रहे है।

कन्या- नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। कार्यस्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।

तुला- शिक्षा प्रतियोगिता तथा संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक- दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्याएं उलझाती नहीं हैं।

धनु- आप महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मकर- आज आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कुंभ- यह एक व्यस्त और खुशहाल दिन है, नए अवसर आपके सामने आएंगे। यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन- किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button