Lucknow News लखनऊPolitical News - राजनीति

डा. दिनेश शर्मा, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर सहित प्रमुख नेताओं ने किया बूथ समितियों का अभिनंदन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं पदाधिकारीगण बूथ समितियों के अभिनंदन के लिए बूथ तक पहुँच रहे हैं। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि डा. दिनेश शर्मा (उप मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार) ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ मध्य विधानसभा की बूथ संख्या- 74,75,76 की बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं का नादान महल रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पहुँचकर अभिनंदन किया। इसके अतिरिक्त अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने मध्य विधानसभा की बूथ संख्या- 150,151,157, प्रदेश महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने विधानसभा की बूथ संख्या- 149,150,151, संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या-

116,122, प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रभारी बृज बहादुर ने पश्चिम विधानसभा की बूथ संख्या- 329,314,315, अवध क्षेत्र संगठन महामंत्री प्रद्युम्न जी ने कैण्ट विधानसभा की बूथ संख्या- 69,70,71,72,73,74,75, प्रदेश महामंत्री विधायक पंकज सिंह ने कैण्ट विधानसभा की बूथ संख्या- 200,201,202,203,204,205,206,207,208,209 एवं पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या- 46,54,55, पूर्व विधानसभा के विधायक@मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आशुतोष टण्डन ‘‘गोपाल जी’’ ने पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या- 9,10,11, सरोजिनीनगर विधानसभा की विधायक, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वाती सिंह ने सरोजिनीनगर विधानसभा की बूथ संख्या- 

334,335,336,337,338,339,340, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या- 184,185,186,234,237, महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या- 46,47,48, महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने सरोजनीनगर विधानसभा की बूथ संख्या- 149,150,151 सहित विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्प से बूथ समितियों का अभिनंदन किया गया, मंत्री, पदाधिकारियों ने बूथ समिति सदस्यों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने एवं 2019 में किये गये विकास कार्यों के बल पर जनता से भाजपा के पक्ष में सहयोग की अपील का आवाहन करते हुये आगामी कार्यक्रमों में लगने को कहा।

Related Articles

Back to top button