Lucknow News लखनऊउत्तर प्रदेश

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्राओं को

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्राओं भाग्यश्री (कक्षा-12) एवं नितिशिका पाण्डेय (कक्षा-10) ने अन्तर-विद्यालयी डिक्लेमेशन प्रतियोगिता के सीनियर एवं जूनियर वर्ग में क्रमशः प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता ए.एस.आई.एस.सी. (यू.पी. तथा उत्तराखण्ड) के तत्वावधान में जोनल स्तर पर आयोजित हुई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लखनऊ के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. चौक कैम्पस की इन मेधावी छात्राओं ने अपनी तर्कपूर्ण, प्रभावशाली तथा धाराप्रवाह अभिव्यक्ति से निर्णायक मण्डल सहित सभी को अत्यधिक प्रभावित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार अर्जित कर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करते हैं।

Related Articles

Back to top button