Lucknow News लखनऊफीचर्ड

डीजी होमगार्ड के विदाई समारोह में होमगार्ड ने किया आत्मदाह का प्रयास


लखनऊ : लगातार सुर्खियों के रहने वाले आइपीएस अधिकारी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल का विदाई समारोह भी विवाद की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को सेवानिवृत हुए डॉ. शुक्ला की विदाई परेड में एक होमगार्ड ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसको गंभीर हालत में सिविल अस्तपाल में भर्ती कराया गया। राजधानी लखनऊ में जेल रोड पर होमगार्ड मुख्यालय में आज डीजी डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला की विदाई परेड का आयोजन किया गया। इसी परेड के दौरान ही बरेली के एक होमगार्ड ने आत्मदाह का प्रयास किया। होमगार्ड का नाम रामकुमार कम्पनी नंबर 27 बरेली से आया था। गंभीर रूप से घायल इस होमगार्ड को लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

होमगार्ड विभाग से रामकुमार 2014 में चुनाव के दौरान कार्यमुक्त किया गया था। बहाली के लिए भागदौड़ कर रहा था। जिस समय डीजी होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला अपने विदाई समारोह में प्रदेश से एकत्र होमगार्ड को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान मंच के पीछे खड़े बरेली से कंपनी नंबर 27 से आए होमगार्ड रामकुमार ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा थी। इसके बाद उस समारोह स्थल पर खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि रामकुमार को बर्खास्त होने की सूचना मिली थी। इसी कारण वह आज लखनऊ पहुंचा था। बरेली के फुनन नगर निवासी होमगार्ड रामकुमार सिविल अस्पताल से इलाज के दौरान भाग निकला। इसके बाद वह हजरतगंज चौराहा पहुंचा। इसके बाद उसको फिर लाकर भर्ती कराया गया। होमगार्ड रामकुमार को दोबारा लाकर सिविल में भर्ती कराया गया। होमगार्ड रामकुमार बेड से उठकर खड़ा हो गया। हाथ में लगी ड्रिप इत्यादि को उखाड़ कर फेंकने लगा है। यह देख पुलिस और इमरजेंसी विभाग हरक़त में आ गए। आत्मदाह के प्रयास में वह 60 फीसदी तक झुलस गया।

Related Articles

Back to top button