Entertainment News -मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल की बबीता के बारे में ये बातें आपको कर देंगी हैरान

“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” सीरियल 8 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और इस सीरियल की कामयाबी के पीछे इसके कलाकारों का हाथ है।

शो में ‘बबीता’ के किरदार से तो आप सभी वाकिफ होंगे। गोकुलधाम सोसाइटी में बबीता की दीवानगी कितनी अधिक है यह तो हम सभी जानते हैं। हमारे प्यारे जेठालाल की तो ‘बबीता’ को देखकर सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। सिर्फ सीरियल में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी बबिता का किरदार निभा रही मुनमुन दत्ता की खूबसूरती के सभी दीवाने हैं। मुनमुन दत्ता की एक्टिंग तो कमाल की ही है पर उनकी खूबसूरती के चर्चे भी किसी से छुपे नही हैं।

मुनमुन दत्ता के बारे में आप शायद ज्यादा नहीं जानते हैं। तो चलिए आज आपको मुनमुन के बारे में ऐसे ही कुछ फैक्ट्स बताते हैं।

अजब-गजब है इनकी जोड़ी

शो में बबीता कृष्णन अय्यर की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं। इनकी जोड़ी की खास बात यह है कि अय्यर सांवले हैं। वही बबीता बेहद गोरी-चिट्टी है।

संगीत में भी माहिर
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मुनमुन ने क्लासिकल संगीत में फॉर्मल ट्रेनिंग ली है।

महंगी हीरोइन
मुनमुन दत्ता टीवी की सबसे महँगी हीरोइनों में से एक है। मुनमुन दत्ता 1 साल में करीब 2 करोड़ रूपये लेती है।

यह बात नापसंद
मिस दत्ता को यह पसंद नहीं आता कि कोई रैंडम पर्सन उन्हें टच करे। इसलिए उन्होनें कुछ बॉलीवुड फिल्में भी रिजेक्ट कर दी।

ये कलर्स हैं पसंद
मुनमुन दत्ता को व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स सबसे ज्यादा पसंद हैं।

रह चुकी हैं रिश्ते में

मुनमुन दत्ता एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। अरमान पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप हैं।

बबीता का क्रश
आपकी प्रिय बबीता जी को टॉम क्रूज और ब्रैड पिट पर भयानक वाला क्रश है।

फेवरेट एक्टर

मुनमुन दत्ता के पसन्दीदा बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान और अमिताभ बच्चन हैं।

फेवरेट एक्ट्रेसेस
अब अगर मुनमुन की फेवरेट अभिनेत्रियों की बात करें तो रानी मुखर्जी और माधुरी दीक्षित उनकी फेवरेट हैं।

पसंदीदा जगह
मुनमुन दत्ता का कहना है कि उन्हें दिलीप जोशी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मुनमुन दत्ता की पसंदीदा जगह गोवा और पेरिस है।

यह पहनना है पसंद
मुनमुन को वेस्टर्न ड्रेसेस से बेइंतहा मोहब्बत है। लंदन और पेरिस उनकी फेवरेट शॉपिंग डेस्टिनेशन है।

यहाँ हुआ जन्म
मुनमुन का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उनके पिता एक शास्त्रीय संगीतकार थे। मुनमुन दत्ता ने भी शास्त्रीय संगीत सीखा है।

करियर की शुरूआत

मुनमुन ने पुणे से अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। मुम्बई आने पर 2004 में “हम सब बाराती” धाराविक से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

बॉलीवुड में एंट्री
कमल हसन की फिल्म “मुम्बई एक्सप्रेस” से मुनमुन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। 2006 में “हॉलिडे” फिल्म में भी काम किया।

मिस दत्ता के शौक

मुनमुन को गाने सुनना,किताबें पढ़ना और वाटर स्पोर्ट्स बहुत पसन्द है। मुनमुन को एडवेंचर्स खेलों का भी बहुत शौक है।

ये थी आपकी फेवरेट एक्ट्रेस मुनमुन के बारे में कुछ बहुत ही खास बातें। उम्मीद है आपको पढ़ने में मजा आया होगा।

Related Articles

Back to top button