Lucknow News लखनऊPolitical News - राजनीति

तीसरे दिन भी पदयात्रा का कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में चलाया गया

लखनऊ : लखनऊ महानगर द्वारा आज तीसरे दिन भी पदयात्रा का कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में चलाया गया। पदयात्रा अभियान में मध्य विधानसभा के याहियागंज वाण्र्ड में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह जी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधायक अविनाश त्रिवेदी, विधानसभा संयोजक अमित गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष मुकेश रस्तोगी, दीपक सोनकर, पार्षद रजनीश गुप्ता, मुकेश सिंह मोन्टी, अतुल अवस्थी, गिरीश गुप्ता आदि कार्यकताओं के
साथ प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह जी प्रदेश, केन्द्र एवं लखनऊ की उपलब्धियों सहित विकास कार्योें की जानकारी जनता तक पहुचाई। पंकज सिंह जी के साथ याहिया गंज मल्लाही टोला प्रथम में पदयात्रा के समय महामंत्री राम औतार कनौजिया उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, मण्डल अध्यक्ष अनूप सिंह, दीपक शुक्ला साथ में चल रहे थे। वहीं लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रामापति राम त्रिपाठी कल्याणपुर में मैकाले चैराहे के आस-पास महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी मण्डल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, अंशुमान सिंह महिला मोर्चे की उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह पार्षद उमा सनवाल, मिथलेश सिंह, हरीश चन्द्र लोधी, नीलम बाला प्रजापति, शशी सिंह, रीना गुप्ता सावित्री सिंह, राजनन्द वर्मा, हरेराम रावत, वरिष्ट कार्यकर्ता परागी लाल आदि सैकड़ो कार्यकताओं के साथ पदयात्रा कर भाजपा सरकार की
उपलब्धियों एवं विकास कार्यो की जनता को जानकारी दी।  

उत्तर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रद्युम्न जी ने सराय हसनगंज डालीगंज में महामंत्री राम औतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष अतुल अग्रवाल सौरभ वाल्मीकी, सुदर्शन कटियार, पार्षद रेखा रोशनी, पूर्व पार्षद रंजीत सिंह एवं स्थानीय कार्यकताओं के साथ पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मुद्राऋण योजना के लाभार्थी गुलमोहम्मद, मोहम्मद आरिफ एवं मोहम्मद हसीफ से मिले। गुलमोहम्मद प्रधानमंत्री मुद्राऋण योजना से रूपया दो लाख प्राप्त कर अपना व्यवसाय बढ़ाने का काम किया और उन्होंने इस योजना की प्रधानमंत्री के साथ सांसद राजनाथ सिंह गृहमंत्री भारत सरकार के कार्यों एवं उनकी प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button