अद्धयात्मजीवनशैली

तुला राशि में आये सूर्य, जानें किन राशियों के लिए रहेगा फलदायी

तुला राशि में सूर्य का प्रवेश, 3 ग्रहों का संयोग


ज्योतिष डेस्क : नवग्रहों का राजा सूर्य है और सूर्य ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। बताया जाता है ग्रहों के राजा होने की वजह से सूर्य को रोज जल देने से संबंधित दोषों से मुक्ति मिलती है। सूर्य 17 अक्टूबर यानी बुधवार को शाम 7 बजे से तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा और 16 नवंबर तक इसी राशि में स्थित रहेगा। 7 नवंबर को दीपावली है और इस परिवर्तन से राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
मेष : सूर्य आपकी राशि से 7वें भाव में गोचर करेगा, जिससे आपकी समस्याओं का धीरे-धीरे अंत होगा। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। हांलाकि अगर आप साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं तो उसमें कुछ बाधाएं आ सकती हैं। प्यार के मामले में आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा।
वृषभ : सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है, इस दौरान आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। स्वास्थ्य में पहले की तुलना में ज्यादा सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। सरकारी क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामले हल होते नजर आएंगे।
मिथुन : मिथुन राशि से सूर्य 5वें भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपके करियर में बढ़ोतरी हासिल होगी। घर के बुजुर्गों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहे, इसके कार्य करते रहें। जो कार्य आप लंबे समय से करना चाह रहे हैं, वो इस अवधि में पूरा हो जाएगा।
कर्क : सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको अपने पार्टनर के करियर से संबंधित एक शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों और परिजनों के पीछे आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। विदेश जाने की संभावना भी है। नौकरी पेशा जातकों को इस दौरान कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में सौहार्द का माहौल रहेगा।
सिंह : सूर्य आपकी राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के मामले में आपकी विजय होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। पैसे को लेन-देन में सावधानी बरतें। इस वक्त ना किसी को कर्ज दें और न ही लें।
कन्या : सूर्य आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा, अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है, इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए समय काफी अनुकूल है।
तुला : सूर्य आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको एकतरफ कार्यक्षेत्र में मनचाही नौकरी मिलेगी वहीं दूसरी तरफ आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठित लोगों के साथ उठना-बैठना होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए इस दौरान कोई गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक : सूर्य आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको खर्च कम करने की जरूरत है। यह मौसम उतार-चढ़ाव वाला है इसलिए सेहत का इस समय पूरा ध्यान रखें। धैर्य बनाए रखें और मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें। मित्रों और रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है।
धनु : सूर्य आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे। जिन जातक की सरकारी नौकरी है, उन्हें काफी लाभ मिलेगा। पिता की तरफ से लाभ होगा। करियर में बढ़ोतरी से आप और आपके परिजन काफी खुश होंगे। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से आपको लाभ होगा।
मकर : सूर्य आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको लाभ और उपहार मिलेगा। किसी निवेश में लाभ होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में आपको यश बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी। यह समय मेहनत करने के लिए भी है, वही करते रहे। आपको तरक्की जरूर मिलेगी।
कुंभ : सूर्य आपकी राशि के 9वें भाव में गोचर करेगा। इसे पूरी तरह आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान काम पर रखें, किसी तरह के वाद-विवाद में ना पड़ें, अन्यथा हानि हो सकती है। व्यर्थ व्यय से बचें। आध्यात्मिक कार्यों की तरह आपका मन लगेगा।
मीन : आपकी राशि के 8वें भाव में सूर्य प्रवेश करेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रमोशन, वेतन में वृद्धि, अधिकार और प्रभाव में इजाफा होगा। समाज में आपकी छवि में सुधार देखने को मिलेगा। सरकार की ओर से आपको लाभ मिलेगा। हालांकि कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपके मान-सम्मान को चोट पहुंचे।

Related Articles

Back to top button