अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था, अमीर देशों की सूची में भारत का छठां नम्बर


नई दिल्ली : दुनिया के तकरीबन 200 देशों में से भारत छठा सबसे अमीर देश है। देश की कुल दौलत 8,230 अरब डॉलर है। सूची में 62 हजार अरब से भी अधिक दौलत के साथ अमेरिका पहले पायदान पर है। एफ्रेशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: चीन व जापान हैं। अगले 10 वर्षों में वैश्विक दौलत में 50 फीसद इजाफा संभावित है। सबसे तेजी से बढ़ते पूंजी बाजारों वाले देशों में भारत भी शामिल है। 2027 तक भारत कुल दौलत के मामले में जर्मनी और ब्रिटेन से आगे निकल जाएगा। यानी अगले दस वर्षों में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पूंजी बाजार बन जाएगा। देश में नए उद्यमियों की बढ़ती संख्या, बेहतर शिक्षा प्रणाली, उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल, बिजनेस आउटसोर्सिंग, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य सेवा और मीडिया क्षेत्र के चलते दस वर्षों में देश की कुल दौलत में तकरीबन 200 फीसद इजाफा होगा।

Related Articles

Back to top button