करिअर

…तो इसलिए जापान के लोग होते हैं इतने मेहनती, अगर सफलता पाना चाहते हैं तो आप भी जाने

जापान को हम उगते हुए सूरज का देश भी कहते हैं. जापान दुनिया के सबसे मेहनती देशों में से एक है. खूबसूरती और टेक्नोलॉजी इस देश की पहचान है. इस देश का नाम कुछ भी नया करने में सबसे आगे रहता हैं. यहां के लोग कितने मेहनती है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूसरे विश्वयुद्ध में अमेरिका ने इस देश को तहस नहस कर दिया था लेकिन जापान के मेहनती लोगों ने अपनी मेहनत के दम पर जापान को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों की कतार में खड़ा कर दिया. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है जापान के लोगों की मेहनत का राज……तो इसलिए जापान के लोग होते हैं इतने मेहनती, अगर सफलता पाना चाहते हैं तो आप भी जाने

काम के दौरान सोना
जापान के ऑफिसों में काम के दौरान सोना स्वीकार योग्य है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति ज्यादा काम करने की वजह से थक गया है और ब्रेक ले रहा है और ब्रेक लेने के बाद व्यक्ति ज्यादा फुर्ती से काम कर सकता है.

फिटनेस
जापान के Metabo Law के अनुसार 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 33.5 इंच से ज्यादा और औरतों की 35.4 से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए. यह स्‍केल यहां के सरकारी कर्मचारियों का मोटापा जांचने के लिए रखी गई है. हालांकि तय मापदंड से ज्यादा होने पर कोई फाइन नहीं लिया जाता है बल्कि उन्हें फिट रहने के टिप्स दिए जाते हैं. इसलिए यह कभी नहीं भूलें कि जापान में मोटा होना गैरकानूनी है. ऐसे में यहां के ज्यादातर लोग फिट रहते हैं और काम करते जाते हैं.

समय के पाबंद
जापानी समय के बहुत पक्के है. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां ट्रेने भी औसतन ज्यादा से ज्यादा 18 सैकेंड लेट होती है. इस बात से यह समझा जा सकता है कि जापान के लोग समय के कितने पाबंद हैं.

महिलाएं भी बराबर
जापान की महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं. यही वजह है कि यहां काम का जितना बोझ पुरुषों पर होता है, उतना ही महिलाओं पर भी होता है. ऐसे में जापान के लोगों की मेहनत भी काफी बढ़ जाती है.

Related Articles

Back to top button