राज्यराष्ट्रीय

तो सबको लुभाएगा ‘विराट कलाकंद’

virat kalakandआगरा : मिठाई: क्रिकेट के खुमार को खेलप्रेमी विभिन्न अंदाज में बयां कर रहे हैं। एक नया अंदाज भगत हलवाई के यहां भी नजर आया। मिठाइयों के बीच में एक खास मिठाई ने लोगों को आकर्षित किया। यह थी ‘विराट कलाकंद’। इसके भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की तरह चमकदार बनाया गया। दूसरी मिठाई की ट्रे लगी थी, धोनी स्पेशल काजू रोल्स। और बर्फी, जो भारतीयता को बयां कर रही थी। तिरंगे की तरह तीन रंगों में बनी यह बर्फी खूब डिमांड में रही। शिशिर भगत ने बताया इन मिठाइयों के जरिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी गई हैं। वह जीतेगी और खिताब हमारा होगा।
केक: यूं तो आपने कई तरह के केक चखे होंगे। लेकिन यह केक कुछ खास है। यह केक मैच से पहले टीम इंडिया में जोश व जुनून जगाने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए बनाया गया है। केक बनाने वाले शौकीन पमार ने बताया कि उन्होंने 20 मिनट में यह केक तैयार किया है। दो किलो के केक पर चीनी को पिघलाकर 11 खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। शौकीन ने बताया कि दुकान पर कई लोगों ने केक खरीदने की इच्छा जताई लेकिन, उन्होंने इसे जश्न के लिए रखा है। संभावना जताई कि भारतीय टीम इतिहास रचेगी। आस्ट्रेलिया को उसके घर में ही हराएगी। उसके बाद सभी लोगों के साथ मिलकर केक काटा जाएगा। ​

Related Articles

Back to top button