फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार गैंगस्टर रवि पुजारी भारत लाया गया

नई दिल्ली :दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किए गए वांटेड गैंगस्टर रवि पुजारी को आज तड़के भारत लाया गया। पुजारी को कोर्ट मे पेश किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडेय ने इसकी जानकारी दी। पुजारी भारत में हत्या और जबरन वसूली समेत 200 से अधिक गम्भीर आपराधिक मामलों में वांछित है। 2019 की शुरुआत में भारत द्वारा किए गए प्रत्यर्पण के अनुरोध पर पुजारी को सेनेगल से 22 फरवरी को प्रत्यर्पित किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडेय ने कहा कि वह शारीरिक रूप से स्वस्थ है। पूछताछ उससे कल से शुरू होगी। उसे पहले मजिस्ट्रेट के पास ले जाना होगा। फिर उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वह जांच में हमारा सहयोग कर रहा है और सवालों के जवाब दे रहा है। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अभियान में गैंगस्टर को दक्षिण अफ्रीका में दबोचा गया था। इसके बाद उसे सेनेगल में प्रत्यर्पित किया गया था।

सेनेगल में उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडेय और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल सहित पुलिस अधिकारियों की एक टीम सेनेगल गई। टीम ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी की और आखिरकार उसे एयर फ्रांस की फ्लाइट से बेंगलुरु ले आया गया। मुम्बई से अपने आपराधिक जीवन की शुरुआत करने वाले पुजारी ने दाऊद के गुर्गे के तौर पर वर्षों तक काम किया। दाऊद और छोटा राजन में अलगाव के बाद वह छोटा राजन के साथ आ गया। बाद में वह छोटा राजन से अलग हो गया। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में जाकर रहने लगा। यहां से वह कई देशों में रहने के बाद सेनेगल पहुंचा था।

Related Articles

Back to top button