BREAKING NEWSEntertainment News -मनोरंजनNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

दशहरे पर बिग-बी ने दिया उत्तर प्रदेश के किसानो को बड़ा तोहफा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दशहरे के मौके पर उत्तर प्रदेश के 850 किसानों का 5.5 करोड़ का कर्ज चुकाने की घोषणा की है। इसके लिए वह 5.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। वह जिन किसानों की मदद करेंगे, उनकी पहचान कर ली गई है।

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों को कर्ज चुकाने में मदद करेंगे। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने पहले भी महाराष्ट्र के 350 से ज्यादा किसानों को ऋण चुकाने में मदद की थी। बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा कि 350 से ज्यादा किसानों को कर्ज चुकाने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें खुदकुशी से रोकने के लिए कुछ दिन पहले उनका ऋण चुकाया गया है। अमिताभ की यह दरियादिली देश में मिसाल बनेगी। अमिताभ ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग के जरिए किसानों के कर्ज चुकाने के फैसले की जानकारी दी। 76 साल के अभिनेता ने लिखा, यूपी के 850 किसानों की पहचान कर ली गई है। इसके लिए संबंधित बैंक से बात कर ली गई है। इससे पहले आंध्र और विदर्भ के किसानों का कर्ज चुकाया गया था। अब उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों की पहचान की गयी है और उनके 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज को चुकाने में मदद की जाएगी। अभिनेता ने यह साझा किया कि वह अजीत सिंह की भी मदद करेंगे जो केबीसी कर्मवीर में दिखे थे। अमिताभ ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों के 44 परिवारों को हाल ही में सरकारी एजेंसियों के जरिये आर्थिक मदद की थी। बिग बी ने ब्लॉग में लिखा कि वह ‘संतोषषजनक अनुभव’ रहा था। महाराष्ट्र के इन परिवारों को यह छोटी-सी मदद थी। देश के अन्य हिस्सों के लोगों की भी मदद की जाएगी। बिग बी ने बताया कि 350 किसान जो कर्ज नहीं चुका पा रहे थे, उनके कर्ज चुकाए जा चुके हैं, ताकि उन्हें खुदकुशी करने से रोका जा सके। अभिनेता ने बताया कि ‘कौन बनेगा करोड़पति कर्मवीर’ में पहुंचे अजीत सिंह की भी वह मदद करेंगे। सिंह लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेले जाने से बचाने में जुटे हैं। इसके अलावा बिग बी सरबनी दास रॉय को भी योगदान देंगे। रॉय मानसिक रूप से बीमार लोगों की मदद करती हैं। अभिनेता नाना पाटेकर भी महाराष्ट्र के विदर्भ में सूखा पीड़ित किसानों की मदद की मुहिम चला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button