अपराध

दादा की मौत से दुखी यूथ कांग्रेस नेता ने दादी को गोली मार खुद भी की आत्महत्या

बरनाला। यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरमेश मित्तल उर्फ हनी ने अपने दादा के निधन के बाद परेशान होकर अपनी दादी के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद के सिर में गोली मारकर खुदकशी कर ली। घर में एक साथ हुई तीन मौत होने से से शहर में सनसनी फैल गई। थाना सिटी पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। हनी के चाचा के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।दादा की मौत से दुखी यूथ कांग्रेस नेता ने दादी को गोली मार खुद भी की आत्महत्या

थाना सिटी के प्रभारी बलवंत सिंह बंलिग ने बताया कि  24 वर्षीय हनी के दादा हरी चंद मित्तल (73) का रविवार सुबह करीब चार बजे हो गया था। सुबह सात बजे आसपास के लोगों को जब इसका पता चला तो वे इकट्ठे होने लगे। इसी दौरान हनी पुत्र ललित कुमार दादी के कमरे में गया। उसने वहां मौजूद अपनी बुआ व अन्य रिश्तेदारों को बाहर जाने को कहा। इसके बाद हनी व उसकी दादी कृष्णा देवी (69) कमरे में मौजूद थे।

इसी दौरान हनी ने अपनी दादी के सिर में गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग कमरे में गए दो दादी व पोता लहूलुहान पड़े थे। दोनों को सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हनी के चाचा हंडिआया बाजार निवासी अजय प्रकाश पुत्र वेदप्रकाश के बयान के आधार पर हनी पर अपनी दादी की हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

दादा-दादी ने ही पाला था हनी को

सूत्रों के अनुसार हनी के दादा हरी चंद कई माह से बीमार चल रहे थे। इससे परेशान हनी अपने दोस्तों से कहता था कि यार दादा जी चले जाएंगे ऐसे में मेरा मन करता है कि मैं दादी को गोली मार दूं व फिर खुद को भी गोली मार दूं। हम जी कर क्या करेंगे। गौर हो कि हनी जब अपनी माता के गर्भ में केवल तीन माह का था तो उसके पिता ललित कुमार मित्तल ने भी सुसाइड कर लिया था। वहीं, मां ने हनी को जन्म देने के बाद दूसरी शादी कर ली थी। हनी का पालन पोषण उसके दादा-दादी ने ही किया था। रविवार सुबह एक ही घर में रहते दादा, दादी व हनी की मौत से पूरा परिवार खत्म हो गया।

Related Articles

Back to top button