अजब-गजबदिल्लीफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

दिमाग से पैदल हैं राहुल गाँधी : मुख्तार अब्बास नक़वी

राहुल के ट्वीट पर भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव और मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल दिमाग से पैदल हैं क्या? एक तरफ फेसबुक का संस्थापक डेटा चोरी मामले में माफी मांग रहा है और नासमझ राहुल गांधी झूठा आरोप लगा रहे हैं भाजपा पर।

 

नई दिल्ली (एजेंसी) : फेसबुक डेटा चोरी लीक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम आने पर भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इराक में मारे गए 39 भारतीयों की मौत को दबाने के लिए डेटा चोरी का मामला लेकर आई है।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राहुल गांधी को सोचना चाहिए। भारत के करोड़ों बेगुनाह लोगों का डेटा चुराने के भयानक काम किया जा रहै है और इसमें शामिल लोग सामने लाए जा रहे हैं लेकिन राहुल गांधी को इससे समस्या है। वहीं राहुल पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने उन्ही के अंदाज में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि समस्या है कि राहुल के नेतृत्व वाली कांग्रेस को 26 राज्यों में हार मिली है। इसका समाधान यह है कि झूठ के पुलिंदे, संसद ठप करो, फर्जी सोशल मीडिया सपोर्ट लो और विदेशों में अपमानित हो। नतीजा यह कि कर्नाटक और मिजोरम के अलावा 2019 लोकसभा चुनाव में हार।

Related Articles

Back to top button