BREAKING NEWSState News- राज्यTOP NEWSदिल्लीफीचर्ड

दिल्ली अग्नि कांड: मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में लगी आग से भारी जान-माल को नुकसान हुआ है। इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस भीषण घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ उनकी संवेदना है। वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

ट्विटर पर पीएम मोदी ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है। बचाव कार्य में अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं। वहीं अमित शाह ने भी इस घटना पर शोक जताए हुए पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शोक जताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी घटना के प्रति शोक जाहिर किया है।

जिम्मेदारी लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद राजनीतिक दलों से जुड़े लोग घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौके पर पहुंचे। इनके अलावा घटना स्थल पर नेता विपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता भी हैं। शोक जताते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस घटना को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का वक़्त नहीं है। दिल्ली सरकार मृतको और घायलों की आर्थिक सहायता करे।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देगी भाजपा

मौके पर पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 25 हज़ार रुपए देगी। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में आज के सभी कार्यक्रम को रद करती है।

Related Articles

Back to top button