फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

नई दिल्ली : कांगे्रस की वरिष्ठ और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शीला दीक्षित का आज निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। शीला दीक्षित काफी समय से बीमार थीं। शीला दीक्षित ने एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। शीला दीक्षित के निधन की खबर पाकर कांग्रेस वर्कर उनके आवास और अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गए हैं।  शीला अभी कांग्रेस अध्यक्ष थीं। शीला दीक्षित मूलत: पंजाब के कपूरथला से संबंध रखती थीं।

शीला दीक्षित की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शीला दीक्षित ने निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वह मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं। दिल्ली के विकास के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किए। उनके परिवार और समर्थकों को मेरी सांत्वना। ओम शांति।’ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि दिल्ली की पूर्व सीएम और सीनियर नेता शीला दीक्षित के निधन की खबर से दुखी हूं। उनका कार्यकाल दिल्ली में बदलाव का दौर था, जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार और साथियों के प्रति संवेदनाएं।

Related Articles

Back to top button