पर्यटन

दिल्ली के पास हैं ये रोमांटिक जगहें, अपने साथी के साथ जा सकते हैं घूमने

प्यार की खुश्बू तो फिजाओं में रहती है। अपने साथी का परवाह करते हुए आप क्या कुछ नहीं करते हैं। करना बनता भी है क्योंकि वो आपका प्यार है। महंगे तोहफे से लेकर कीमती समय तक आप सबकुछ देने के लिए तैयार होते हैं। ऐसे में अब आप पुराने घिसे पिटे तोहफो को अलविदा कहिए और अपने प्रेमी के साथ निकल जाइए दिल्ली के आस पास के रूहानी जगहों पर जहां हर मौसम आप प्यार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में…

आगरा
विश्व का अजूबा ताजमहल आगरा की पहचान है। और ताजमहल एक प्यार की निशानी भी है। लेकिन केवल ताजमहल ही नहीं, यहां देखने लायक बहुत कुछ है। अगर आप आगरा में किसी ठहरने के लिए किसी अच्छे जगह के बारे में सोच रहे हैं तो आईटीसी मुगल सबसे बढ़िया जगह हो सकती है। इस होटस में आप एक राजा की तरह रोमानी पल बिता सकते हैं। आईटीसी मुगल की शरुआती कीमत 10,000 रुपये है। दिल्ली से आगरा की दूरी 200 किलोमीटर के करीब है।

डलहौजी
हिमाचल प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले में चंबा जिले का नाम आता है,लेकिन इस जिले को कुदरत ने प्राकृतिक खूबसूरती से सजाया है। यहां की खूबसूरती का दीदार करने लोग दूर- दराज से आते हैं। चंबा जिले के खूबसूरत शहर में एक नाम डलहौजी का भी आता है। यहां घूमने के लिए हर साल हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं और यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठाते हैं। डलहौजी में ठहरने के लिए 22 किलो मीटर दूर स्थित ग्रांड व्यू एक बेहद सुंदर संरचना है जिसमे पारंपरिक वास्तुकला की झलक मिलती है। इस जगह ठहरने के लिए शुरुआती कीमत 4,500 रुपये है। दिल्ली से डलहौजी के की दूरी करीब 500 किलोमीटर है।

मसूरी
हिमालय पर्वत की खूबसूरत बाहों में बसा शहर ‘मसूरी’ अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है। हिमालय से घिरे होने के कारण मसूरी को ‘पर्वतों की रानी’ कहा जाता है। मसूरी में ठहरने के लिए जेपी रेजिडेंसी मैनर सबसे बढ़िया जगह होगी। दाम में भी वाजिब जेपी मैनर होटल में इन हाउस स्पा की सुविधा है। रूहानी पल बिताने के लिए पहाड़ियों के बीच बसे इस खूबसूरत से रिजोर्ट में एक अलग मजा है। दिल्ली से मसूरी की दूरी 250 किलोमीटर के करीब है।

जयपुर
गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर जयपुर घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छी जगह है। दिल्ली से जयपुर की दूरी 200 किलोमीटर के करीब है। जयपुर में ठहरने के लिए ग्रांड उम्मेड पैलेस सबसे अच्छी जगह होगी। उम्मेड पैलेस में आपको शाही सुख का स्वाद मिलेगा। इस जगह ठहरने के लिए एक रात की शुरुआती कीमत 4,000 रुपये के करीब है।

लैंसडाउन
उत्तराखंड की वादियों में बसा लैंसडाउन एक हिल स्टेशन है, जहां जाने के लिए आपको लंबी छुट्टियों की जरूरत नहीं है। लैंसडाउन खूबसूरत और शांत होने के साथ सुरक्षित भी है, क्योंकि यहां सैनिक छावनी है। संस्कार और संसार होमस्टे भीड़ भाड़ भरे पर्यटन स्थलों से दूर बाहरी इलाके में शांत जगह पर स्थित है। अगर आप और आपका साथी कुछ समय शांती से बिताना चाहते हैं तो ये होम स्टे आपके लिए ही है। दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी करीब 250 किलोमीटर के करीब है।

Related Articles

Back to top button