दिल्लीब्रेकिंग

दिल्ली में चली आप की ‘झाड़ू’, भाजपा पिछड़ी

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव में एक बार फिर जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुये दिल्ली विधानसभा में तीन चौथाई बहुमत हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी बहुत पीछे छूट गयी है और कांग्रेस का सफाया हाे गया है।
अपरान्ह ढाई बजे तक मतगणना के मिले रुझानों के अनुसार सत्तर सदस्यीय विधानसभा आप 61 सीटों पर आगे चल रही है और उसका फिर से सरकार बनाना लगभग तय है। भाजपा मात्र 09 सीटों पर आगे चल रही है। पंद्रह वर्ष तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आप को 67 और भाजपा को तीन सीटें मिली थीं।
आप पार्टी को दिल्ली में चौतरफा समर्थन मिला है और उसके सभी दिग्गज नेता अपनी.अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की चांदनी चौक संसदीय सीट की सभी 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार आगे हैं। पश्चिमी और नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के आने वाली सभी दस सीटों पर आप प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की उत्तर पूर्वी संसदीय सीट की दस में से छह पर आप और चार में भाजपा उम्मीदवार आगे हैं।

दक्षिण दिल्ली लोकसभा के तहत आने वाली दस विधानसभा सीटों में से नौ पर आप और एक पर भाजपा बढ़त हुए है । पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की दस विधानसभा सीटों में से छह पर आप और भाजपा चार पर आगे है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की दस में से सात पर आप और तीन पर भाजपा आगे हैं। मई अप्रैल में हुये लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन दोहरा पाने में विफल रही है। लोकसभा चुनाव में उसने 65 सीटों पर बढ़त बनायी थी, उसने इस चुनाव में आप को टक्कर दी।

Related Articles

Back to top button