दिल्लीफीचर्डब्रेकिंग

दिल्ली में भारी हिंसा, आगजनी, गोलीबारी, कर्फ्यू

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) पर दिल्ली में दूसरे दिन भी हिंसा हो रही है। राजधानी दिल्ली के मौजपुर व जाफराबाद में सीएए समर्थक और इसका विरोध करने वाले आमने सामने हैं। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। भारी पत्थरबाजी हो रही है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़ना पड़ रहा है। उत्तर पूर्वी जिले के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया। मृतक पुलिसकमी का नाम हेड कांस्टेबल रतनलाल है जो गोकुलपुरी में पोस्टेड थे।

इस बीच, चांदबाद इलाके में फायरिंग की सूचना आ रही है। जाफराबाद रोड पर घरों को फूंका जा रहा है। घरों के नीचे दुकानें भी हैं। गोलियां चल रही हैं। पिस्टलें लहराई जा रही हैं। पुलिस के हाथ से मामला निकल चुका है। धार्मिक नारे लग रहे हैं। अब यह मामला सीएए या एनआरसी का नहीं रहा। साम्प्रदायिक हो गया है। दुकानों के शटर तोड़े जा रहे हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी तक नही आ रही। पुलिस के समर्थन में नारे लग रहे हैं और साथ में पत्थरबाजी हो रही है।

Related Articles

Back to top button