दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह

cold delhi_Fनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह ठंड महसूस की गई और कोहरा छाया रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब रहने के आसार हैं।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘कोहरे की वजह से दिल्ली में दृश्यता सुबह 8.30 बजे 400 मीटर रही।’’ वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 94 फीसदी रही। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एजेंसी

Related Articles

Back to top button