टॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने बताया कि सिंगल फेज में चुनाव होगा। दिल्ली वाले आठ फरवरी को वोट डालेंगे। 11 फरवरी 2020 को चुनाव के नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने यह घोषणा की।
कुल सीटें : 70
नोटिफिकेशन की तारीख : 14 जनवरी 2020
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख : 21 जनवरी 2020
नॉमिनेशन की छंटनी : 22 जनवरी 2020
नाम वापस लेने की आखिरी तारीख : 24 जनवरी 2020
चुनाव की तारीख : 8 फरवरी 2020
नतीजे : 11 फरवरी


गौरतलब है कि अगले महीने दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने वाला है। 22 फरवरी 2020 को खत्म होगा कार्यकाल। इन चुनावों में राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले होना तय माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में राजनीतिक दल पहले से ही तैयारी में लगे हैं। इसके लिए वे वोटरों को साधने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। इस बार भी चुनाव त्रिकोणीय होगा और आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा।

Related Articles

Back to top button