टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

दीपावली आज : पूजा में रखें जरूरी बातों का ध्यान आैर राशिवार करें पूजा

नई दिल्ली : आज रात दीपावली की पूजा की जायेगी। इससे पहले एक बार फिर जांच लें कि आपकी पूजा की सारी सामग्री आ गर्इ है। सारी सूची इस प्रकार है। कलावा, रोली, सिंदूर, हल्दी। एक नारियल पानी वाला कलश के लिए आैर एक सूखा नारियल प्रसाद के लिए। इसके साथ अक्षत, संकल्प और भगवान को अर्पित और आह्वान करने के लिए। लक्ष्मी जी आैर गणेश जी के लिए लाल, पीले वस्त्र, फूल, पांच सुपारी, लौंग, पान के पत्ते संकल्प और पूजन के लिए साथ में लगे हुए पान लक्ष्मी, गणेश को अर्पित करने के लिए। घी, आरती और दीपक के लिए। कलश, आम के पत्ते, चौकी देवी आैर गणपति को स्थापित करने के लिए। हवन के लिए समिधा, हवन कुण्ड, हवन सामग्री, कमल गट्टे, पंचामृत की सामग्री दूध, दही, घी, शहद आैर गंगाजल। प्रसाद के लिए फल, बताशे, मिठाइयां, खील आैर शक्कर के खिलौने। अगरबत्ती, कुमकुम, इत्र, दीपक, रूई, आरती की थाली, कुशा, आैर रक्त चंदन। इस प्रकार पूजन सामग्री में अनेक प्रकार की मिठाई, आदि लेकर ब्रह्मचर्य से रहकर उपवास करें। उसके बाद रात्रि के शेष भाग में सूप (छाजला) और डमरू आदि को वेग से बजाकर अलक्ष्मी को निकालें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपकी उन्नति होगी। दीपावली में लाभदायक कुछ उपाय भी कर सकते हैं। जैसे दिवाली के दिन इमली की टहनी को काटकर तिजोरी में रखने से वर्षभर धन का आभाव नहीं रहता है। दिवाली के दिन सवा किलो काले तिल घर की सभी सदस्यों से सात बार उतार कर घर के बाहर डालने से घर में लक्ष्मी आती है। दीपावली पर श्री यंत्र कनकधारा यंत्र व कुबेर यंत्र का पूजन करें। दीपावली के दिन पूरी और खीर का भोग लगाकर आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं को दान करना चाहिए। दीपावली में गणेश लक्ष्मी पूजन के समय मां लक्ष्मी को 41 कौड़ियां अर्पित करें आैर तत्पश्चात उन्हें लाल कपड़े में बांधकर रखें। दीवाली के दिन बरगद की जड़ में अपनी मनोकामना लिखनी चाहिए। दीवाली में मेष राशि के लोग पूजन के दौरान लक्ष्मी जी को गुड़ चढ़ायें, वृष राशि वाले कपूर से माता की आरती करें, मिथुन राशि वाले दीपावली पर हरा वस्त्र अवश्य पहनें। वहीं कर्क राशि के व्यक्ति चांदी के नए आभूषण पहन कर पूजन करें। सिंह राशि के लोग तांबे के बरतन पर मिठाई रखकर के भोग लगाएं। कन्या राशि वाले विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। तुला राशि के लोग देसी घी का अखंड दीपक जलायें जबकि वृश्चिक राशि वाले लाल चंदन से करे लक्ष्मी जी का तिलक। इसी तरह धनु राशि के व्यक्ति गणेश अथर्व शीर्ष ये पांच पुस्तके कन्याओं को दान दें। मकर राशि वाले सरसों के तेल का दीपक घर की उत्तर-पूर्व दिशा में जलायें। कुंभ राशि के लोग दिवाली पूजन के बाद हनुमत उपासना अवश्य करें या चालीसा पढ़ें आैर मीन राशि वाले माता लक्ष्मी पर हल्दी की गांठ की माला चढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button