Lifestyle News - जीवनशैलीअद्धयात्म

दीपावली पर पान, मखाने का लगायें भोग, देवी लक्ष्मी को करें प्रसन्न

ज्योतिष डेस्क : जगमग प्रकाश का त्योहार दीपावली का आगाज हो चुका है। दीवाली नजदीक आ गई है और सभी घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। दीपावली के शुभ पर्व पर सभी घरों में दीये और दीपक जलाए जाएंगे। हर घर में पर्व के पांच दिनों तक घर को दीयों से सजाया जाएगा। इस बार दीपावली 7 नंबवबर को है और आप सभी जानते ही हैं कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी की साल की सबसे बड़ी पूजा होती है। कहते हैं यह पूजा हर घर में बड़े ही विधि और विधान से की जाती है और साथ ही ऐसा कहा जाता है कि दीपावली पर देवी लक्ष्मी का पूजन करने से साल भर घर में धन की कमी नहीं होती। वहीं दीवाली के दिन मां लक्ष्मी को उनका मनपसंद प्रसाद लगाने से बहुत लाभ मिलता है। इस दिन देवी लक्ष्मी को प्रसाद में क्या-क्या चढ़ाना चाहिए आइए जानते हैं। कहा जाता है लक्ष्मी मां को पानी से बहुत प्रेम है इस वजह से पानी में उगने वाले फल, फूल उन्हें खूब पसंद आते हैं। वहीं देवी लक्ष्मी पानी में उगने वाले फूल कमल पर विराजमान रहती हैं। मान्यता है कि उन्हें पानी में उगने वाला सिंघाड़ा बहुत प्रिय है इस वजह से उन्हें दीवाली पर यह फल प्रसाद के रूप में चढ़ा दें।

देवी मां को चीनी के खिलौने और बताशे खूब पसंद हैं और ऐसा भी माना जाता है कि ये दोनों ही चीजें चंद्रमा को भी प्रिय हैं इस कारण से दीवाली पर चीनी के खिलौने, लड्डू गुड़ से बनी चीजें, बताशे लक्ष्मी माता को चढ़ाएं जाते हैं। कहा जाता है नारियल देवी लक्ष्मी का बहुत ही प्रिय फल है और अगर आप दीवाली पर नारियल को प्रसाद के रूप में देवी लक्ष्मी पर चढ़ाते हैं तो देवी लक्ष्मी आप से प्रसन्न हो सकती हैं। दीवाली की पूजा में पान का भी बहुत महत्व है और पूजा में पान भगवान को अर्पित करने से लाभ होता है। वहीं दीपावली पूजा में खास तौर पर मीठा पान मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। इसके आलावा देवी लक्ष्मी को प्रसाद में मखाने का भोग लगाना भी बहुत फलदायक होता है। प्रसाद में मखाने को आप शुद्ध घी में भून कर चढ़ा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button