अजब-गजबब्रेकिंग

दुनिया का सबसे ‘छोटा’ लैपटॉप, सिर्फ 1 इंच का है स्क्रीन

 नई दिल्ली : पॉल क्लिन्गर नाम के शख्स ने थिंकटिनी नाम का एक मिनी लैपटाप बनाया है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इसका स्क्रीन साइज 1 इंच है। इस छोटे से लैपटॉप में थिंकपैड की तरह कीपैड के बीच में लाल कलर का ट्रैकपॉइंट स्टाइल कर्सर कंट्रोलर भी दिया गया है। थिंक टिनी लैपटॉप बनाने के लिए क्लिन्गर ने थ्री डी प्रिंटेड केस तैयार किया है। इस मिनी लैपटॉप में 128 x 64 पिक्सल का ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, इस छोटे से लैपटॉप में ऐट टिनी 1614 मिनी कंट्रोलर दिया गया है।

वहीं इसमें मिनी लैपटॉप में 300 एमएएच की बैटरी दी गई है। आप इसकी बैटरी को रिचार्ज भी कर सकते हैं। साथ ही, इसमें दूसरे कंपोनेंट्स भी लगे हुए हैं। खास बात यह है कि इस मिनी लैपटॉप में आप स्नेक, लुनर लैंडर और टेट्रिस जैसे गेम खेल सकते हैं। लैपटॉप में टीपी 5400 बैटरी चार्जर भी दिया गया है। यह मिनी लैपटॉप इतना छोटा है कि यह आपकी हथेली के एक छोटे हिस्से में आ जाएगा। इस मिनी लैपटॉप के बीच में लगे रेड बटन का इस्तेमाल आप माउस के रूप में कर सकते हैं। इस लैपटॉप को बनाने में करीब 1 हफ्ते का वक्त लगा। इस मिनी लैपटॉप के कंपोनेंट्स (कलपुर्जो) पर क्लिन्गर ने करीब 70 डॉलर (4,900 रुपये) और कस्टम प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर 15 डॉलर ( करीब 1,000 रुपये) खर्च किए हैं।

Related Articles

Back to top button