अजब-गजब

दूल्हे को कांपते देख लड़की के घरवालों ने लौटा दी बारात

उत्तर प्रदेश में शादी का एक ऐसा हैरानीजनक मामला सामने आया है जिसे जानकर आप जरूर सोचेंगे कि आखिर ऐसा भी होता है। दरअसल थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव में शादी के दौरान दूल्हे के हाथों में कंपन होते देख बाकी की रस्में रोक दी गईं।

दूल्हे को कांपते देख लड़की के घरवालों ने लौटा दी बारातइतना ही नहीं, कन्या पक्ष ने विवाह करने से इंकार करते हुए बारात लौटाने का फरमान सुना दिया। फिर क्या था कन्या पक्ष का यह फैसले से हंगामा खड़ा हो गया। बता दें बारात दुल्हन के दरवाजे की रस्म हो रही थी, तभी महिलाओं की नजर दूल्हे के कांपते हाथों पर पड़ी, लेकिन मामले को संभालते हुए बिचौलिए ने ठंड से हाथ कांपने की बात कही जिससे एक बार के लिए मामला वहीं थम गया।

लेकिन दुल्हा एक बार फिर शक के दायरे में आया जब जयमाला का कार्यक्रम हुआ। आधी रात के बाद जब कन्यादान की रस्म के लिए दूल्हा आया तो शक के आधार पर महिलाओं ने उसके हाथ फिर से परखने के लिए चाय दी। दूल्हा के हाथों से चाय छलकने लगी।

इसके बाद विवाह की रस्में रोक दी गईं और देखते ही देखते हंगामा हो गया। पंचायत बुलाई गई और इसमें यह बात रखी गई कि लड़के में कमी के बावजूद इसे छुपाया गया। ऐसे में ये शादी नहीं हो सकती। काफी देर तक चली पंचायत में निष्कर्ष निकाला गया कि लड़की की शादी किसी दूसरी जगह कर दी जाए।

Related Articles

Back to top button