पर्यटनफीचर्डराष्ट्रीय

देश के तीन रमणीक स्थलों पर गर्मी में ले सकते हैं ठंडी का मजा

पर्यटन : अरुणाचल प्रदेश के तवांग को छिपा हुआ स्वर्ग कहा जाता है। समुद्र तल से 3048 की उंचाई पर स्थित तवांग अरूणाचल प्रदेश का शहर तथा तवांग का मुख्यालय भी है। यह जगह प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है, पर्यटकों के लिए यहां खूबसूरत पहाड़, छोटे-छोटे गांव, शानदार गोनपा, शांत झील, नूरानांग वॉटरफॉल, बुमला दर्रा, जसवंत गढ़ और इसके अलावा भी देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां अनेक बौद्ध मठ भी हैं, जिसमें सबसे खास एशिया का सबसे बड़ा तवांग मठ है। गोल्डन नामग्याल ल्हात्से नामक यह मठ विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह मठ एक पहाड़ी पर बना है और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 10,000 फुट है। यहां से पूरी तवांग-चू घाटी के सुदंर दृश्य दिखाई देखे जा सकते हैं। तवांग मठ दूर से किसी किले की तरह दिखाई देता है, जो अपने प्रकार का अकेला मठ है।
भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला गंगटोक अक्सर भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से पुकारा जाने वाला गंगटोक सिक्किम की राजधानी है। यहां देखने लायक कई स्थल हैं-गणेश टोक, हनुमान टोक तथा ताशि व्यू प्वाइंट। यहां से कंचनजंगा का नजारा बहुत आकर्षक लगता है। यहां इंस्टीच्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी है, जहां बौद्ध धर्म से संबंधित अमूल्य प्राचीन अवशेष तथा घर्म ग्रंथ रखे हुए हैं। यहां अलग से तिब्बती भाषा, संस्कृति, दर्शन तथा साहित्य की शिक्षा दी जाती है। इन सबके अलावा प्राचीन कलाकृतियों के लिए पुराने बाजार, लाल बाजार या नया बाजार भी घूम सकते हैं। कुछ अन्य हिलस्टेशन भी यहां से अधिक दूर नहीं है, जैसे कि कालिमपोंग तथा गुरुडोंगमार झील।
उधर, जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले में स्थित द्रास समुद्र तल से 3,230 मीटर पर बसा एक कस्बा है। कश्मीर से लद्दाख जाने के लिए यहां से गुजरना पड़ता है, जिस वजह से इसे लद्दाख का द्वार के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थान की एक विशेषता है कि इस देश के सबसे ठंडे स्थलों में से है, जहां सर्दियों में तापमान शून्य 45 से 60 डिग्री सैल्सियस तक गिर जाता है। मान्यता है कि विश्व में साइबेरिया के बाद यह दुनिया का ऐसा दूसरा सबसे सर्द स्थल है जहां लोग रहते हैं। यहां सर्दियों का मौसम मई महीने तक रहता है। इसके प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में है कारगिल वार मैमोरियल जो कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों की याद में निर्मित है। यहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, मनमन टॉप जहां से द्रास घाटी के अलावा एल.ओ.सी भी देख सकते हैं। अन्य आकर्षणों में भी भीमबेत पत्थर, दौप्रदी कुंड, मिनमर्ग घाटी, चोरकियात जंगल, गोमचन घाटी आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button