Crime News - अपराधState News- राज्यTOP NEWSउत्तराखंड

देहरादूनः महिला से हुआ दुष्कर्म, राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद हुआ केस दर्ज

पीसीएस की तैयारी कर रही महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उक्त महिला उत्तरकाशी की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि 2013 में आरोपी अभिषेक उत्तरकाशी में एनबीसीसी कंपनी में कार्यरत था और वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। अभिषेक ने कई बार महिला के सामने प्रेम प्रस्ताव रखा। इसके बाद 2017 में दोनों ने हरिद्वार में शादी कर ली।

महिला का आरोप है कि 2019 में आरोपी ने एक अन्य महिला से शादी कर ली। आज मीडिया के सामने पीड़ित महिला ने ये बाते बताई। राज्यमंत्री रेखा आर्य के हस्तक्षेप के बाद उत्तरकाशी में अभिषेक चौहान निवासी गोमती नगर लखनऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button