उत्तराखंड

देहरादून: बिस्सू महोत्सव में जा रहे यात्रियों की गाडी पलटी, पांच की हालत गम्भीर

रविवार सुबह देहरादून के चकराता में एक यूटिलिटी हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान वाहन में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।देहरादून: बिस्सू महोत्सव में जा रहे यात्रियों की गाडी पलटी, पांच की हालत गम्भीर

बताया जा रहा है कि, हादसा रालसो बुल्हाड क्षेत्र के गुरछा के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। यह वाहन कुनवा से त्यूनी के मानल में बिस्सू महोत्सव में जा रहे थे।। आसपास के गांवों के करीब 20 लोग उसमें सवार थे।

हादसे में सभी घायलों को चोटें आई हैं। लेकिन पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वहीं हादसे की सूचना पर घायलों को 108 की मदद से चकराता-विकासनगर अस्पताल ले जाया जा रहा।

 

Related Articles

Back to top button